अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ धुले (महाराष्ट्र), NIT:

मंगलवार की शाम को दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर मोहाड़ी थाना क्षेत्र में पांच डकैतों ने ट्रक को अगवा कर फरार हो गए थे। पुलिस ने नगर निवासी लेबर कांट्रेक्टर
शरद चौहान की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई थी। डकैती के कुछ ही घंटों के बाद मोहाली थाना प्रभारी अधिकारी अभिषेक पाटील ने अगवा हुआ ट्रक और मवेशी बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को अमलनेर से दौंड शुगर फैक्ट्री के लेबर कांट्रेक्टर दो ट्रकों में मवेशी तथा लोहे का सामान लेकर दौड़ शुगर फैक्ट्री सामग्री ले कर निकले कि शाम सात बजे के दौरान एक ट्रक धुलिया से गुजर गया जबकि एक ट्रक पीछे रह गया, इस बीच अवधान समीप महमार्ग पर दो बाइक सवार एक इंडिका कार सवारों ने ट्रक को पुलिस बता कर जांच हेतु रोकी और वाहन की तलाशी के नाम पर एक बदमाश ट्रक में चढ़ा और बंदूक की नोक पर ट्रक को अगवा कर फरार हो गए।

सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार मोहाड़ी थाना प्रभारी अधिकारी अभिषेक पाटील ने लूट की वारदात के फौरन बाद महमार्ग की नाका बंदी करा दी और मात्र कुछ घँटों में ट्रक एम एच 18 ए ए 4551 और 19 बैल बरामद कर लिया। इस दौरान सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। देर रात तक पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।
पुलिस सूत्रों ने एनआईटी संवाददाता को बताया है कि मामले की जाँच पड़ताल शुरू है, ट्रक और मवेशी बरामद कर ली गई है और संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और लूट में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश और पूरे मामले की जांच में पुलिस लगी हुई है।
