कन्या माध्यमिक विद्यालय तिरला मेंं शाला सिद्धि अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने पर जिला प्रशासन धार द्वारा किया गया सम्मानित | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ धार (मप्र), NIT:

कन्या माध्यमिक विद्यालय तिरला मेंं शाला सिद्धि अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने पर जिला प्रशासन धार द्वारा किया गया सम्मानित | New India Times

दिनांक 22/10/2018 को कन्या माध्यमिक विद्यालय तिरला मेंं शाला सिद्धि अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने पर जिला स्तर पर जिला प्रशासन धार द्वारा दिनांक 4/10/2018 को सम्मानित किया गया जिसमें शाला के प्रधानाध्यापक श्री कैलाशचन्द्र सोलंकी को प्रमाण- पत्र एवं शील्ड दी गई, जिसके तहत आज दिनांक को प्रधान व पूरे स्टाफ के सदस्यों ने प्राचार्य मेडम श्रीमती कल्पना नालकर को शील्ड व प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर अतिथि श्रीमती रंजना चौहान एवं बी.आर.सी.महोदय उपस्थित होकर आज कार्यशाला का आयोजन रखकर सम्मान कराकर समस्त बच्चो को समझाइश दी गई।
इस अवसर पर बीआरसी महोदय श्री गंगाराम अचाले, रामप्रसाद यादव,ममता बैरागी, जन शिक्षक जीवन मकवाना, और हाईस्कूल स्टाफ मनोरमा जोशी,ललीता चौहान, महेश शर्मा माधुरी गोयल मौजूद रहे।

यह जानकारी ममता बैरागी द्वारा दी गई है।

By nit