भिंड जिला पुलिस ने बडी संख्या में अवैध हथियारों के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार | New India Times

अविनाश द्विवेदी, ब्यूरो चीफ भिंड (मप्र), NIT:

भिंड जिला पुलिस ने बडी संख्या में अवैध हथियारों के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार | New India Times

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाई जा रही चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने बड़ी अबैध हथियारों के साथ दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कोई अबैध हथियारों का जखीरा लेकर मो की ओर से आ रहा है जिसका मोटर साइकिल क्रमांक MP 30 MF 0638 है। इसकी जानकारी अमायन थाना प्रभारी गोपाल सिंह सिकरवार ने एसडीओपी मेहगांव भारतेन्दु शर्मा को दी। जिसके बाद पुलिस ने चेकिंग पॉइंट लगा कर आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। पकड़े गए आरोपों के पास से बरामद नीले बेग की तलाशी लेने पर बेग में 09 कट्टे 11 जिंदा कारतूस बरामद हुए और साथ ही एक आरोपी के पास से कमर में लगा हुए कट्टा भी बरामद किया गया। एक बंदूक भी आरोपी के पास थी, जब बंदूक के बारे में जानकारी मांगी तो बंदूक भी अबैध निकली। आरोपी से उसका नाम पता पूछा तो एक आरोपी का नाम छवि तोमर पिता जनवेद सिंह तोमर उम्र 24 वर्ष निवासी कल्याण पुरा देहात का होना बताया जबकि दूसरे आरोपी ने राजेश कुमार पिता मान सिंह यादव उम्र 43 वर्ष निवासी अटेर रॉड फूप का होना बताया। मौका स्थल से पुलिस ने पंचनामा बनाकर आरोपियों को आज पुलिस ने कोर्ट में पेश किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article