रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, झाबुआ (मप्र), NIT:

प्रदेश की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी वनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर गरबा पांडाल में लगातार 10 दिनों तक चले झमा झम गरबा कार्यक्रम में गरबो के अंतिम दिन व दशहरे पर गरबा पांडाल के मंच से सर्वश्रेष्ठ गरबा खेलने वाले गरबा कलाकारों को तोहफा दिया गया गया ! 10 दिनों तक उम्मीद से भी अधिक संख्या में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा था। वनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर समिति के मुकेश दास जी महाराज, लोकप्रिय समाजसेवी श्री सुरेश चंद जैन पप्पू भैया जैन, रिंकू भैया जैन, जैकी जेन, पप्पू भैया मित्र मंडल के श्री हरिराम गिरधाणी, श्री आनंदी लाल पडियार, श्री विकास बाफना, श्री सुभाष गेहलोत, श्री दिनेश बैरागी, आदि के द्वारा आकर्षक रंग बिरंगे परिधान में लोककला की प्रस्तुति सर्व श्रेष्ठ गरबा खेलने वाले कलाकारों का शाल श्रीफल व फूलों की माला पहना कर व तोहफा, देकर सम्मान किया गया। गरबों के अंतिम दिन सुबह तक डटे रहे लोग।

प्रसिद्ध तीर्थ वनेश्वर मारुति धाम फुट तालाब में चले मां के गरबो की धूम 10 दिनों तक रही ! अपार आस्था और श्रद्धा से ओत प्रोत क्षेत्र वासियों सहित देश-विदेश के हजारों गरबा प्रेमी मां दुर्गा की शरण में खींचे चले आते हैं। प्रसिद्ध धार्मिक नगरी वनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर गरबा कार्यक्रम का सफल संचालन करने वाले मिलनसार सरल स्वभावी व्यक्तित्व के धनी श्री मनीष गिरधाणी ने अपने मुख से शब्दों के ऐसे बाण चलाए की श्रद्धालु शब्दों को सहेजने के लिए भी मां के दरबार में डटे रहे। वनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर समिति ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गरबा कार्यक्रम को सफल बनाने पर जनता का आभार माना है।
