विधानसभा निर्वाचन 2018 के अंतर्गत नोडल अधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों को सौंपे गए कार्यों की कलेक्टर व एसपी ने की समीक्षा बैठक | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड (मप्र), NIT:

विधानसभा निर्वाचन 2018 के अंतर्गत नोडल अधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों को सौंपे गए कार्यों की कलेक्टर व एसपी ने की समीक्षा बैठक | New India Times

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष कुमार गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री रूडोल्फ अल्वारेस की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन 2018 के अंतर्गत नोडल अधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों को सौंपे गए कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्टर कक्ष में आयोजित की गई।
बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तरूण भटनागर, संयुक्त कलेक्टर श्री श्यामेन्द्र जायसवाल एवं श्री एमके शर्मा, एसडीएम भिण्ड श्री एचबी शर्मा, परिवहन अधिकारी श्रीमती अर्चना परिहार, उप संचालक पशुपालन डॉ सीके त्रिपाठी, अधीक्षण यंत्री विद्युत आपूर्ति श्री राजीव गुप्ता, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री रामनिवास बुधौलिया, खनिज अधिकारी श्री आरएस भदकारिया, जिला कोषालय अधिकारी श्री अमित वर्मा, जिला पेंशन अधिकारी श्री जीके बाथम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष कुमार गुप्ता ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्यों का निर्वहन समय-सीमा में पूर्ण किया जावे। साथ ही जिन-जिन अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। उनकों अनवर्त जारी रखा जावे। उन्होंने कहा कि सभी नोडल अधिकारी मतदान दलों के आने जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था समय पर सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने बैठक में ऑब्जर्वर की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश संबंधित को देकर कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने वाहन व्यवस्था एवं रूट चार्ट की प्रगति की स्थिति आरटीओ से जानी। उन्होंने कम्युनिकेशन प्लान, बेव कास्टिंग, वीडियो ग्राफी, सीसीटीवी कैमरो की व्यवस्था कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कलेक्टर ने बैठक में निर्देश दिए कि राजस्व अधिकारी एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रो का भ्रमण कर शौचालय, रैंप आदि के अलावा सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं विकसित की जावे। साथ ही शेडो एरिया के मतदान केंद्रो का सत्यापन किया जावे। इसी प्रकार वेब कास्टिंग की दिशा में आवश्यक कदम उठाएं जावे। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के अंतर्गत गठित की गई फ्लाईंग स्कॉट टीम द्वारा प्रतिदिन रिपोर्ट निर्वाचन कार्यालय को अनिवार्य रूप से भिजवाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जावे। साथ ही प्राप्त होने वाली शिकायतों का निराकरण तत्काल किया जावे।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष कुमार गुप्ता ने बैठक में कहा कि सेक्टर ऑफीसर पूरी निर्वाचन प्रक्रिया में एक अहम कडी है। वे निर्वाचन से जुडे विभिन्न अधिकारियों से समन्वय बनाकर कार्य करें। सबसे पहले इनकी जिम्मेदारी मतदान केन्द्रों की व्यवस्था देखना है। जिसमें मतदान केन्द्र पर महिला/पुरूष शौचालय, बिजली, पानी, दिव्यांग व्यक्तियों के लिए रैम्प, साफ-सफाई व्यवस्था एवं मतदान केन्द्रों तक पहुंचने की सडक व्यवस्था का निरीक्षण कर संबंधित व्यक्ति को जानकारी से अवगत कराए।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष कुमार गुप्ता ने कहा कि निर्वाचन संबंधी सी.विजिल, जिला शिकायत शाखा एवं जिला कन्ट्रोल रूम सुचारू रूप से 24 घण्टे संचालित किये जाए। इनमें प्राप्त होने वाली शिकायतो का निराकरण समय सीमा में किया जाना सुनिश्चित करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.