मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर/भोपाल (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर ने भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में उज्जैन के प्रसिध्द एडवोकेट एंव प्रसिध्द शायर सिराज एहमद सिराज को ऊर्दू शायरी में उनके उल्लेखनीय योगदान केलिए ” हामिद हसन शाद” अवार्ड पेश कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश उर्दू एकेडमी भोपाल की सचिव एंव अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायरा डाकटर नुसरत मेहदी, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि एंव एडिशनल जनरल ऑफ पुलिस ज़नाब पवन जैन, फिल्म स्टार श्री वर्मा जी एंव आयोजक साजिद हसन (भोपाल) सहित अनेक प्रतिष्ठित लोग मौजूद थे। इस सम्मान पर उज्जैन की बोहरा समाज की प्रतिष्ठित हस्ती बाबु भाई, डॉ जलील बुरहानपूरी, इक़बाल अंसारी, नईम राशिद सहित शुभ चिंतकों, मित्रों ने शायर सिराज एहमद सिराज को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
