अपनी मांगों को लेकर विधानसभा घेराव करने पहुंचे नर्सिंग छात्रों को पुलिस ने किया गिरिफ्तार  | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​अपनी मांगों को लेकर विधानसभा घेराव करने पहुंचे नर्सिंग छात्रों को पुलिस ने किया गिरिफ्तार  | New India Times
नर्सिंग छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर आज हजारों की संख्या में विधानसभा का घेराव करने के लिये निकले थे,  लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरिफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नर्सिंग छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अनुज प्रताप सिंह द्वारा आरोप लगाया गया है कि 2015 में विधानसभा के घेराव के बाद मुख्यमंत्री शिवराज़ सिंह चौहान ने आश्वासन दिया था कि राज्य सरकार जल्द ही मेल नर्स की भर्तियां शुरू करेगी, लेकिन डेढ़ साल बाद भी सरकार द्वारा इस विषय में कोई क़दम नहीं उठाया गया, जबकि मध्यप्रदेश को छोड़ कर देश के सभी राज्यों में फीमेल के साथ मेल नरसों की भी भर्तियां की जाती हैं, लेकिन हमारी सरकार आश्वासन के बाद भी एक बार फ़िर केवल फिमेल नर्स की भर्तियां निकाली है। इसी बात को लेकर नर्सिंग छात्र विधान सभा का घेराव करने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article