आम आदमी पार्टी करेगी प्रदेश व्यापी बिजली आंदोलन, 27 मार्च को विधान सभा घेराव: गोपाल राय; मध्यप्रदेश शिवराज के ढोगी राज से मुक्त होने को तैयार, आप होगी विकल्प : आलोक अग्रवाल  | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​​आम आदमी पार्टी करेगी प्रदेश व्यापी बिजली आंदोलन, 27 मार्च को विधान सभा घेराव: गोपाल राय; मध्यप्रदेश शिवराज के ढोगी राज से मुक्त होने को तैयार, आप होगी विकल्प : आलोक अग्रवाल  | New India Timesमध्यप्रदेश प्रभारी व दिल्ली श्रम मंत्री श्री गोपाल राय के 2 दिवसीय दौरे के दौरान आज उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने आम आदमी पार्टी के आगामी आंदोलन की जानकारी दी। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 230 ‘क्रांति वीर’ पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं, जो उस विधानसभा के संगठन और आंदोलन को संभालेंगे और उनकी निगरानी में ही यह बिजली आंदोलन भी चलेगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में बिजली दिल्ली से 3 गुना महंगी है। अगर दिल्ली में 200 यूनिट के लिए 462 रु का बिल आता है तो मध्य प्रदेश में 1262 रु का बिल आता है। दिल्ली मध्य प्रदेश से ही बिजली खरीदता है। ऐसे में जरूरी है कि मध्य प्रदेश में भी बिजली के दाम आधे हों। 
इस प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश संयोजक श्री आलोक अग्रवाल ने कहा कि पूरे प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान का ढोंग चल रहा है। सिर्फ घोषणा का ढोंग होता है काम कुछ नही होता। नर्मदा यात्रा के नाम पर भी ढोंग हो रहा है। जहां एक तरफ नर्मदा यात्रा के नाम पर जनता को बेवकूफ बनाया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ रेत का अवैध खनन लगातार जारी है। बिजली के क्षेत्र में यही ढोंग चल रहा है, सस्ती बिजली पैदा करने वाले सरकारी प्लांट बंद हैं और निजी क्षेत्र से महंगी बिजली खरीदी जा रही है। इसलिए जरूरी है जनता को यह सच्चाई का पता चले।इ​आम आदमी पार्टी करेगी प्रदेश व्यापी बिजली आंदोलन, 27 मार्च को विधान सभा घेराव: गोपाल राय; मध्यप्रदेश शिवराज के ढोगी राज से मुक्त होने को तैयार, आप होगी विकल्प : आलोक अग्रवाल  | New India Times

  • 1 मार्च को 1 लाख आपत्तियों के साथ आप करेगी विरोध प्रदर्शन

बिजली आंदोलन के पहले चरण में नियामक आयोग के बिजली दाम वृद्धि के विरोध में आम आदमी पार्टी पुरे प्रदेश में हस्ताक्षर अभियान चलाएगी। इस चरण के समापन पर 1 मार्च को सभी बिजली मुख्यालय पर प्रदर्शन और आपत्तियों दर्ज की जाएगी।

  • 20 मार्च को विधानसभा मुख्यालय पर प्रदर्शन

बिजली आंदोलन के दूसरे चरण में आम आदमी पार्टी जनता के बीच बिजली के घोटाले को ले कर जाएगी और उन्हें महंगी बिजली की सच्चाई भी बताएगी। इस बीच आम आदमी पार्टी भाजपा सरकार के और भी घोटाले ऊजाकर करेगी। इस का समापन 22 मार्च को सभी 230 विधानसभा मुख्यालयों में प्रदर्शन से होगा।

  • 27 फरवरी को भोपाल में होगा विधानसभा घेराव

बिजली आंदोलन के अंतिम चरण में विधानसभा का घेराव किया जाएगा। जिसमें पुरे प्रदेश से महंगी बिजली से परेशान जनता भाग लेगी। 

इसके अतिरिक्त श्री गोपाल राय ने हाल में हुई आई एस आई जासूसी कांड को बहुत ही गंभीर घटना बताया और आम आदमी पार्टी की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एसआईटी घटित कर जांच की मांग को दोहराया। 

By nit