अकांक्षा मर्डर केस: सीरियल किलर उदयन दास ने रायपुर पुलिस के साथ ली सेल्फी, रायपुर पुलिस पर उठे सवाल | New India Times

सरवर खान ज़रीवाला, भोपाल, NIT;​​अकांक्षा मर्डर केस: सीरियल किलर उदयन दास ने रायपुर पुलिस के साथ ली सेल्फी, रायपुर पुलिस पर उठे सवाल | New India Timesदेश को हिला देने वाले अकांक्षा मर्डर केस के आरोपी सीरियल किलर उदयन दास फिलहाल रायपुर पुलिस की कस्टडी में है। पुलिस कस्टडी का नाम सुनकर जहां लोगों के चहरे का रंग उड़ जाता है। वहीं, उदयन पुलिस की कस्टडी को इंजाय करता दिख रहा है। रायपुर पुलिस के साथ उदयन का एक फोटो वायरल हुआ है जिसमें पुलिस वालों के साथ बेफिक्र होकर सेल्फी ले रहा है और सोशल मीडिया में बिना किसी डर के फोटो को अपलोड भी किया गया है। फोटो को देखकर साफ पता चल रहा है उदयन किस तरह हल्की मुस्कान के साथ पुलिस के साथ बिना किसी डर सेल्फी क्लिक करवा रहा है। फोटो के वायरल होने के बाद पुलिस की भूमिका पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। ये तस्वीरें इन बातों को साबित भी करती हैं। भोपाल रवाना होने के पूर्व रविवार दोपहर के समय उदयन ने खुद पुलिस वालों की मौजूदगी में सेल्फी ली। अब सवाल ये है कि खतरनाक सीरियल किलर उदयन के पास मोबाईल कैसे पहुंचा और उसे सेल्फी खींचने की इजाजत किसने दी। इस पूरे मामले पर रायपुर पुलिस के आला अधिकारी मौनधारण किए हुए हैं।

सूत्रों से तो ये भी पता चला है कि रायपुर पुलिस उदयन को उसकी फरमाइश पर मनपसंद खाना और एनर्जी ड्रिंक भी उपलब्ध करवा रही है। बताया जा रहा रायपुर पुलिस और उदयन दोस्तों की तरह बरताव कर रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article