रहीम शेरानी हिंदुस्तानी (मप्र), NIT:
दूरसंचार मजदूर यूनियन के सैकड़ों मजदूरों ने झाबुआ रतनपुरा कार्यालय के सामने दरी बिछाकर एक दिवसी देशव्यापी भूख हड़ताल में हिस्सा लिया। अपनी जायज मांगों को लेकर नई दिल्ली यूनियन के आह्वान पर प्रातः से ही भूख हड़ताल पर बैठ गए थे।
यह थी इन मजदूरों की प्रमुख मांगे…..
( 1 )श्रम कानूनों का पालन किया जाए।
( 2 ) वेतन का भुगतान डायरेक्ट बैंक अकाउंट में जमा किया जाए।
( 3 ) ठेका मजदूरों की छटनी बंद की जाए ( 4 ) केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित की गई मजदूरी का भुगतान किया जाए।
( 5 ) सभी ठेका मजदूरों का ईपीएफ अनिवार्य जमा किया जाए।
इस तरह की अनेक मांगों को लेकर देशव्यापी भूख हड़ताल में मजदूरों ने हिस्सा लिया और चेतावनी दी कि अगर मांगे नहीं मानी गईं तो यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा।

