आसिम खान, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं जिले के सांसद श्री कमलनाथ ने मंगलवार को स्थानीय ईनर मैदान में दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की अपूर्ति सुलभ कराने हेतु 55 पेयजल टेंकरों का वितरण किया। ज्ञात हो कि श्री कमलनाथजी अब तक 450 पेयजल टेंकरो का वितरण कर चुके हैं । येस फाउंडेशन के सहयोग से श्री नाथ ने पेयजल समस्या से जूझ रहे सैकडों ग्रामो मे टेंकर उपलब्ध करवाकर इस समस्या के निवारण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
गौरतलब है कि सांसद श्री कमलनाथज ने जिले के अनेकों दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में ग्रीष्मकाल में उत्पन्न होने वाले पेयजल संकट की जानकारी मिलने पर येस फाउंडेशन से इस संबंध मे विस्तृत चर्चा की तथा अपनी दूरगामी व सार्थक सोच के परिणामस्वरूप प्रभावित ग्रामों में पेयजल टेंकरों के वितरण का निर्णय लिया। मंगलवार 25 सितंबर को श्री कमलनाथजी ने ग्राम उमरिया, दीवानगांव, गोरखखापा, बिजोरी, पांडुपिपरिया, बांकी, सालीवाडा, लव्हाना, बेरडी आल्मोद सहित कुल 55 ग्रामों के प्रतिनिधियों को पेयजल टेंकर प्रदान किये। इस अवसर पर श्री गंगाप्रसाद तिवारी, दीपकसक्सेना, वि’वनाथ ओकटे प्रदीप सक्सेना जसपालसिंह नैयर, गोविंदराय, अमित सक्सेना, अरूणा तिलंते, संजयठाकुर सहित येस फाउंडे’ान के कपिल शर्मा, नितिनसिरसत, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, अविनाश भट्ट, जयदीप आरसिया प्रमुख रूप से उपस्थित हुये। कार्यक्रम का संचालन युवा नेता मनीष पांडेय ने किया।

