सेंट बिलाल कान्वेंट स्कूल में आयोजित पांच दिवसीय स्काउट गाइड कैंप का हुआ समापन | New India Times

हाशिम अंसारी, सीतापुर (यूपी); NIT; 

सेंट बिलाल कान्वेंट स्कूल में आयोजित पांच दिवसीय स्काउट गाइड कैंप का हुआ समापन | New India Times​ लहरपुर क्षेत्र के सेंट बिलाल कान्वेंट स्कूल गणेशपुर में आयोजित पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ संस्था प्रबंधक अशरफ बिलाल के द्वारा दिनांक 15 सितंबर को किया गया। अंतिम दिन में उन्होंने स्काउट गाइड प्रशिक्षण के उद्देश्यों के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि छात्राओं को आपात स्थिति में सक्षम बनाना इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है। छात्र-छात्राओं को मन योग से प्रशिक्षण प्राप्त करने व उसे अपने जीवन में उतारने की सलाह दी।

इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण में प्रशिक्षक मंडल की भूमिका में रहे रईस अहमद (एलओसी स्काउट), शशिबाला (एलओसी गाइड), विनय कुमार शुक्ला शिविर में छात्र-छात्राओं को ध्वजारोहण, गठ बंधन, एवं कुछ महत्वपूर्ण टिप्स जैसे सिग्नात्मक स्लोगन, प्रार्थना, झंडा गीत, रिपोर्टिंग, सलूट, स्काउट प्रतिज्ञा, स्काउट नियम, स्काउट वर्दी, सिटी संकेत, स्मार्टनेस एवं गुडा ऑर्डर, दिशाओं का ज्ञान समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां इस प्रशिक्षण कैंप के माध्यम से बच्चों को दी गई। ​सेंट बिलाल कान्वेंट स्कूल में आयोजित पांच दिवसीय स्काउट गाइड कैंप का हुआ समापन | New India Timesप्रशिक्षण कैंप के अंतिम दिन में बच्चों के द्वारा सीमित साधनों में विद्यालय परिसर में टेंट लगाकर उन्हें आपात स्थितियों से अवगत कराया। 

 कार्यक्रम समापन के अंत में स्काउट गाइड प्रशिक्षुओं का प्रतिनिधित्व करते हुए मोहम्मद हाशिम अंसारी व गाइड से आदिशक्ति वाजपेयी ने स्काउट गाइड से क्या खोया क्या पाया पर अपने विचार प्रस्तुत किए। 

इस अवसर पर साबहत इफ़्तिख़ार ने कहा कि प्रत्येक कार्य को समय पर करने की आदत डालें एवं जो भी सीखा है उसको भविष्य में अपने जीवन को संवारने के लिए प्रयोग में लाएं।

   इसके पश्चात संस्था प्राचार्य भूपेंद्र सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें इन गतिविधियों द्वारा जो सीख मिली है उन सभी चीजों को अपने जीवन से संबंधित करके देखें तो हम इन चीजों को अत्यंत जल्द एवं सरलतापूर्वक सीख सकते हैं और स्काउट गाइड की शिक्षा ग्रहण कर हमारे अंदर नैतिकता का भाव उत्पन्न होगा।

   इस अवसर पर प्रशिक्षक मंडल की भूमिका अदा कर रहे हैं रईस अहमद, शशि बाला, विनय कुमार शुक्ल, अशरफ बिलाल प्रबंधक सेंट बिलाल कान्वेंट स्कूल साबहत इफ़्तिख़ार प्रधानाचार्या सेंट बिलाल कानवेंट इंटर कॉलेज, भूपेंद्र सिंह (प्राचार्य सेंट बिलाल कॉन्वेंट स्कूल BTC B.Ed), मोहम्मद हासिम उमर, शहंशाह आलम, रामसेवक, ज्ञानेंद्र प्रताप वर्मा, जेड आर रहमानी एडवोकेट, विपिन अवस्थी, मोहम्मद हाशिम अंसारी, समेत विद्यालय के शिक्षक गण प्रवक्ता गण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह ने प्रशिक्षक मंडल एवं आए हुए मुख्य अतिथि और अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article