कब्रिस्तान की जमीन के विवाद को लेकर ग्रामीण परेशान, कब्रिस्तान खरपतवार के जंगल में तब्दील | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; 

कब्रिस्तान की जमीन के विवाद को लेकर ग्रामीण परेशान, कब्रिस्तान खरपतवार के जंगल में तब्दील | New India Times​उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के बिकासखंड फूलबेहड़ के ग्राम सभा पिपरांवा के मजरा रसूलपुर में कब्रिस्तान की जगह पर विवाद चल रहा है जिसमें समस्त ग्रामीणों द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी गई लेकिन आज तक किसी ने कोई सुध नहीं ली जिससे ग्रामीणों को जनाजा दफन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कब्रिस्तान की इस जगह को ना तो भूलेखों में दर्ज कराया गया और ना ही नाप कर हदबंदी कराई गई है। इस जगह पर मुकदमा भी विचाराधीन है जबकि ग्रामीणों का कहना है की गांव के महफूज अली द्वारा यह जगह कब्रिस्तान के लिए दान में दी गई थी लेकिन भूलेख में दर्ज नहीं कराई गई जो सह खाते में दर्ज है लेकिन पूरे गांव का जनाजा इसी में दफनाया जाता है जिसे महफूज अली के लड़कों द्वारा अपने खेत में बताकर हड़पने की कोशिश की जा रही है, यदि ऐसा हुआ तो पूरे गांव का जनाजा कहीं बाहर भेजना पड़ेगा जिससे जनता में आक्रोश है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article