रहीम हिंदुस्तानी, झाबुआ (मप्र), NIT;
झाबुआ जिले के मेघनगर के व्यस्त मार्ग 12 कोटडी के सामने दिन के उजाले में लाखों के आभूषण व नकदी लेकर चोर रफूचक्कर हो गए। मेघनगर निवासी विनय राजमल चंडालिया के सूने मकान में सेंधमारी कर पिछले रास्ते से चोर घुसे व लाखों के सोने चांदी के आभूषण व नगदी लेकर रफूचक्कर हो गए। दिन के उजाले में व्यस्त मार्ग पर लाखों की चोरी होने से नगर की जनता में आक्रोश व्याप्त है। चोरी की खबर मिलते ही लोगों का हुजूम घटना स्थल पर उमड़ पड़ा।
जैन समाज का पवित्र पर्युषण पर्व चल रहा है इसलिए घर के तमाम सदस्य मंदिर में थे और जब मंदिर से घर आए तो देखा कि सामान अस्त-व्यस्त बिखरा पड़ा है और ताले भी टूटे हुए थे और खिड़की के शीशे भी टूटे हुए थे। दिनदहाडे लाखों की चोरी होने से नगर की जनता में आक्रोश व्याप्त है।
