एडवोकेट सैय्यद राहत हुसैन आब्दी का सपा मुख्यालय लखनऊ में हुआ सम्मान | New India Times

अरशद आब्दी, झांसी/लखनऊ, NIT; 

एडवोकेट सैय्यद राहत हुसैन आब्दी का सपा मुख्यालय लखनऊ में हुआ सम्मान | New India Times​झाँसी निवासी एडवोकेट सैय्यद राहत हुसैन का लखनऊ सपा मुख्यालय में सम्मान किया गया। राहत आब्दी ने कम उम्र में ही समाजवादी पार्टी में अपनी अलग पहचान बनाई है। लखनऊ: समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय मे आयोजित विशेष कार्यक्रम में श्री अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश से श्री राहत हुसैन आब्दी (प्रदेश सदस्य मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश) ने अपनी टीम के साथ विशेष मुलाकात की और आगामी लोकसभा चुनाव पर यूथ की तैयारी पर राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया। इस अवसर पर श्री मोहम्मद एबाद, प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद रहे और राहत आब्दी के पार्टी हित में किये गये कार्यो की प्रशंसा करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया। श्री राहत हुसैन आब्दी की टीम ने झाँसी स्थित आवास पर आकर उनका सम्मान किय। इस सम्मान की सूचना जब क्षेत्र के निवासीयों को हुई तो लोगों ने श्री राहत हूसैन आब्दी एडवोकेट उर्फ ( निक्की )  को माला पहनाकर सम्मान किया और राहत हूसैन के उज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके माता पिता को भी बधाई दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article