भाजपा नेता के रिशतेदार की गुंडई से व्यापारी पेरशान, नेता के आगे पुलिस भी हुई बेबस | New India Times

फराज अंसारी, बहराइच (यूपी), NIT; 

भाजपा नेता के रिशतेदार की गुंडई से व्यापारी पेरशान, नेता के आगे पुलिस भी हुई बेबस | New India Times​बहराइच-शहर के एक भाजपा नेता के रिशतेदार सत्ता के नशे में इस तरह डूबे हैं कि खुलेआम दबंगई कर व्यापारियों का जीना मुहाल कर रखा है। आये दिन व्यापारी के प्रतिष्ठान पर अपने दबंगो के साथ गुंडई कर रहे हैं। सत्त्ताधारी नेता के आगे पुलिस भी कमजोर पड़ रही है।

मिली जानकारी के अनुसार दरगाह थाना क्षेत्र में भाजपा नेता बृजेश गुप्ता जो नगर पालिका चेयरमैनी का चुनाव भी लड़ चुके हैं जिसका प्रतिष्ठान अग्रसेन चौराहा पर स्थित है। ठीक उसी के बगल में आबकारी विभाग का मॉडल शॉप स्थित है जिस पर आये दिन कुलदीप गुप्ता उफ॔ मामा अपने दबंगो के साथ खुलेआम गुंडई करते देखे जा सकते हैं। बीती 19 अगस्त को बीजेपी नेता ने देर रात मॉडल शॉप बंद होने के बाद मौके पर पहुंच कर जबरन दबंगई करते हुए शराब देने की मांग की जिस पर अंदर मौजूद मैनेजर रमेश गुप्ता ने तय समय के बाद शराब न दे पाने की बाद कही जिस पर भाजपा नेता आग बबूला हो गये और मैनेजर से मारपीट करते हुए फौजदारी आमादा हो गये। पीड़ित मैनेजर की तहरीर पर दरगाह थाने में एनसीआर दर्ज कर ली गयी लेकिन सत्त्ताधारी नेता के रसूख के आगे पुलिस भी मूकदर्शक बनी हुई है।​भाजपा नेता के रिशतेदार की गुंडई से व्यापारी पेरशान, नेता के आगे पुलिस भी हुई बेबस | New India Timesव्यापारी द्वारा थाने पर शिकायत किये जाने से गुस्साए बीजेपी नेता मंगलवार को एक बार फिर पुनीत धानकुट और दर्जन भर दबंगो के साथ मॉडल शॉप पर आ धमके और गाली गलौच करते हुए जान मारने की धमकी देने लगा जिसपर पीड़ित व्यापारी ने 100 नंबर पुलिस को सूचना दी लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस बीजेपी नेता ने आगे मूकदर्शक बनी खड़ी रही। उसी के उपरान्त देर रात दिनेश गुप्ता ( पूव॔ प्रधान) व रमेश गुप्ता ने दरगाह थाने पर जाकर लिखीत रूप मे सूचना प्रेसित की है। फिल्हाल बीजेपी नेता की दबंगई के आगे व्यापारी बेबस नजर आ रहा है और ख़ौफ़ में जिंदगी जीने पर विवश है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article