यूको बैंक के उपप्रबंधक की लापरवाही से गयी बीमार खाताधारक की जान | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; ​यूको बैंक के उपप्रबंधक की लापरवाही से गयी बीमार खाताधारक की जान | New India Timesउत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील गोला गोकर्णनाथ के अंतर्गत यूको बैंक मैनेजर ने जहानपुर निवासी खाताधारक जो की बीमारी का इलाज कराने हेतु बैंक में पैसा निकालने गया था लेकिन उस की हालत चलने के लायक नहीं थी कि वह बैंक के अंदर जाकर पैसा निकाल पाता इसलिए उसके पुत्र ने बैंक के अधिकारियों को बैंक के बाहर ही बुला लिया और उसका पुत्र कहने लगा साहब मेरे पिता से यहीं पर विड्राल भरवा लीजिए और हमें इलाज के लिए पैसे की आवश्यकता है लेकिन मैनेजर ने विड्राल तो भरा लिया लेकिन पैसे देने से इंकार कर दिया। 

मृतक के पुत्र ने NIT संवाददाता को बताया कि बैंक के कर्मचारी ने हमारे पिता का विड्रॉल भरा लिया और वह कहने लगे कि यह बोल कर दिखाएं परंतु खाताधारक बीमार होने के कारण बहुत ही कम आवाज में बोल सकता था तथा जब उसके पुत्र ने कहा आप लोगों ने मौके पर विड्रॉल भरवा लिया है तो आप लोगों को पैसा निकाल देना चाहिए लेकिन बैंक के अधिकारियों ने उसकी एक बात भी नहीं सुनी और बैंक के मैनेजर ने कहा कि हमें ₹10000 दीजिए तो आपका पैसा हम निकाल देंगे इसी दौरान खाताधारक अधिक बीमार होने के कारण बैंक के बाहर ही अपना दम तोड़ दिया। अगर बैंक के अधिकारी मौके पर उसे पैसा उपलब्ध करा देते तो हो सकता था कि उस युवक की जान बच जाती लेकिन ऐसा उन्होंने नहीं किया। तब मृतक के पुत्र ने मीडिया वालों को बुलाया, मीडिया वालों ने जब जाकर मैनेजर से पूरी घटना की जानकारी लेनी चाहिए तो मैनेजर ने अपने घमंड में मीडिया कर्मियों से भी अभद्रता करते हुए गोला कोतवाली फोन करके पूरी फोर्स मंगवा ली तथा मैनेजर का वही रवैया रहा। मैनेजर पुलिस के सामने भी अपना अभद्रता का परिचय देता रहा कहीं इसका भेद ना खुल जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article