इश्क का भयानक अंजाम: इश्क के चक्कर में गई माशूका की जान, आशिक अस्पताल में भर्ती, लडकी के परिजनों पर दोनों को जहर देने का आरोप | New India Times

वी.के. त्रिवेदी/अनुज सिंह, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; ​इश्क का भयानक अंजाम: इश्क के चक्कर में गई माशूका की जान, आशिक अस्पताल में भर्ती, लडकी के परिजनों पर दोनों को जहर देने का आरोप | New India Timesउत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीर के थानाभीरा में एक प्रेमिका की इश्क के चक्कर में जान चली गई जबकि प्रेमी अस्पताल में भर्ती है। आशिक इश्क में इतना पागल हो गया था कि वह प्रेमिका मिलने उसके घर पहुंच गया जिसे लडकी के परिजनों ने पुलिस के हवाले कर दिया जिसके बाद सुबह प्रेमिका की लाश मिली। प्रेमी का आरोप है कि प्रेमिका के घरवालों ने उन दोनों प्रेमी युगल को जहर खिलाया जिससे प्रेमिका की मौत हो गई है।

 यह सनसनीखेज वारदात भीरा थाना क्षेत्र के बेलवा मलूकापुर गांव की है जहाँ स्वर्गीय कामता का छोटा बेटा रंजीत उर्फ छोटे पड़ोस के बलराम की बड़ी पुत्री मृतका रूबी(17) से मोहब्बत करता था, यह बात रूबी के परिजनों को पसंद नहीं थी, जिससे आये दिन रूबी और परिजनों में तू-तू, मैं-मैं होती रहती थी। रूबी के परिजनों ने जब रूबी पर घर से निकलने पर भी पाबन्दी लगा दी, तो छोटे रूबी से मिलने उसके घर जा पहुंचा जहां दोनों को रूबी के परिजनों ने देख लिया। लडकी के पिता बलराम ने 100 नम्बर डायल कर पुलिस को बुला लिया, मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस छोटे को अपने साथ ले गयी, इधर सुबह रूबी का शव उसके घर में पड़ा मिला। रूबी के परिजनों का आरोप है कि छोटे ने उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर जहर खिला दिया है जबकि ग्रामीणों के अनुसार रात को आई 100 पुलिस को छोटे चीख-चीखकर कहता रहा कि रूबी के परिजनों ने दोनों को जबरन जहर खिलाया है लेकिन 100 पुलिस ने उसकी एक न सुनी और रूबी की घर में ही मौत हो गई। जबकि छोटे का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article