लोक सेवा केन्द्रों में संचालित समाधान एक दिवस तत्काल प्रदाय सेवा से नागरिकों को मिल रहा है तत्काल लाभ | New India Times

अविनाश द्विवेदी/शेरा मिश्रा, कटनी (मप्र), NIT;​लोक सेवा केन्द्रों में संचालित समाधान एक दिवस तत्काल प्रदाय सेवा से नागरिकों को मिल रहा है तत्काल लाभ | New India Times लोकसेवा गारंटी अधिनियम के तहत लोगों को अब अधिसूचित महत्वूपर्ण सेवाओं का लाभ आसानी से स्थानीय नागरिकों को मिल पा रहा है। जिले में सभी लोक सेवा केन्द्रों में संचालित समाधान एक दिवस तत्काल प्रदाय सेवा से अब ना सिर्फ ग्रामीणों व नागरिकों के समय की बचत हो रही है, वहीं उन्हें आने जाने में लगने वाले व्यय से भी काफी हद् तक बचत हो पा रही है।
   शनिवार को लोक सेवा केन्द्र से जब आवेदन करने के महज 2 घंटे में ही बरही तहसील अंतर्गत ग्राम बरनमहंगमा निवासी रामशरन को उनका स्थाई निवास प्रमाण पत्र मिला, तो वे यकीन नहीं कर पाये। उन्हें पहले तो यकीन ही नहीं हुआ, तो रामशरन ने केन्द्र संचालक से दो बार पूछा कि अब कब आना है, तब बरही लोकसेवा केन्द्र के संचालक ने कहा कि यह आपका स्थाई निवास प्रमाण पत्र है अब दोबारा इसके लिये आने की जरुरत ही नहीं है। तक उन्हें यकीन हुआ और वे खुश होकर प्रदेश सरकार के प्रयास की सरहना करते हुये वापस अपने घर लौट गये।

   रामशरन भुमिया बरही तहसील के ग्राम बरनमहंगवां ग्राम में निवास करते हैं। बच्चों के स्कूल में स्थानीय निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ने पर 28 जुलाई को दिन में लगभग 12 बजे उन्होने आवेदन दिया था। बरही लोक सेवा केन्द्र पर आवेदन करने के महज 2 घंटों के भीतर ही उन्हें स्थानीय निवास प्रमाण पत्र केन्द्र द्वारा प्रदान करा दिया गया। वहीं लोक सेवा केन्द्र बरही के केन्द्र प्रभारी ने बताया कि शनिवार कों समाधान एक दिवस तत्काल प्रदाय सेवा के तहत अन्य 12 लोगों ने आवेदन किया था, जिन्हें भी इस सेवा के तहत एक दिन में ही सेवा का लाभ प्रदान किया गया। वहीं उनके प्रमाण पत्र प्रदाय कर दिये गये हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.