नेशनल रेल्वे मज़दूर यूनियन की शाखा बुरहानपुर के तत्वाधान में निःशुल्क स्वास्थय शिविर का हुआ आयोजन | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT; 

नेशनल रेल्वे मज़दूर यूनियन की शाखा बुरहानपुर के तत्वाधान में निःशुल्क स्वास्थय शिविर का हुआ आयोजन | New India Times​रेल्वे में कार्यरत कर्मचारियों एवंउनके परिवार को उच्च स्तरीय निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नेशनल रेल्वे मज़दूर यूनियन की शाखा बुरहानपुर के तत्वाधान में आज रविवार 29 जुलाई 2018 को स्टेशन प्रांगण में जिला चिकित्सालय एवं आईकाॅन हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थय शिविर का आयोजन किया गया।​नेशनल रेल्वे मज़दूर यूनियन की शाखा बुरहानपुर के तत्वाधान में निःशुल्क स्वास्थय शिविर का हुआ आयोजन | New India Timesशिविर में सिविल सर्जन डाॅक्टर शकील अहमद खान, डॉक्टर यामिनी भूषण शास्त्री, डॉक्टर प्रिया डोंगरे, डॉ पल्लवी डाॅक्टर आरिफ सहित स्टाफ ने सहयोग दिया, वहीं आइकॉन हॉस्पिटल गणपति नाका से डॉ राजेंद्र सिंघल अपने पूरे स्टाफ के साथ उपस्थित थे। ​नेशनल रेल्वे मज़दूर यूनियन की शाखा बुरहानपुर के तत्वाधान में निःशुल्क स्वास्थय शिविर का हुआ आयोजन | New India Timesशिविर में गम्भीर बीमारियों सहित 289 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर को सफल बनाने में नेशनल रेल्वे मज़दूर यूनियन के अध्यक्ष श्री शकील अहमद, सचिव पुष्पेन्द्र कापड़े, महेश कुलहरि, जीतेन्द्र श्रीवास्तव, राजीव गुप्ता, कुलकर्णी साहेब, आकाश, उमाकान्त, शशि रामदास बाबु, व्हाय के सिंह, पी के सिंग सहित यूनियन के सभी सदस्यों ने सहयोग किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.