पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह के झांसी आगमन पर पूर्व केन्द्रीय मन्त्री प्रदीप जैन "आदित्य" के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत  | New India Times

अरशद आब्दी,झांसी (यूपी), NIT; 

पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह के झांसी आगमन पर पूर्व केन्द्रीय मन्त्री प्रदीप जैन "आदित्य" के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत  | New India Times​मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह के झांसी आगमन पर पूर्व केन्द्रीय मन्त्री प्रदीप जैन “आदित्य” के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। वह राजधानी एक्सप्रेस से देर रात झांसी पहुंचे। झांसी विधानसभा की सोशल मीडिया संयोजक व शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष एस. नोमान ने NIT संवाददाता को बताया कि वह गुरू पूर्णिमा उत्सव में छतरपुर के स्थानीय कार्यक्रम में प्रतिभाग करने निकले हैं। कार्यक्रम के पश्चात दिग्विजय सिंह शाम में झांसी आए और यहीं से रवाना हुए।​पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह के झांसी आगमन पर पूर्व केन्द्रीय मन्त्री प्रदीप जैन "आदित्य" के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत  | New India Timesइस दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष एस. नोमान ने राष्ट्रीय महासचिव से ओपीएस बहाली को आगामी लोकसभा चुनाव के घोषणापत्र में सम्मिलित करने के लिए ज्ञापन दिया। बताते चलें कि पूर्व एनडीए शासनकाल में पुरानी पेन्शन बन्द कर दी गयी थी। इसके विरोध में कर्मचारी संगठन लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कई संगठन के पदाधिकारियों द्वारा एस. नोमान से पार्टी को ओपीएस बहाली को घोषणापत्र में सम्मिलित करने के लिए पत्र लिखने को कहा था। इस पर पूर्व में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को भी उन्होंने पत्र भेजा है। इसके साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव भानू सहाय व उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के संगठन मंत्री गिरजाशंकर राय ने बुन्देखण्ड की समस्याओं से अवगत कराया। 

दिग्विजय सिंह को रवाना करने कांग्रेस शहर अध्यक्ष इम्तियाज़ हुसैन, राजेन्द्र सिंह यादव, सुनील अग्रवाल, राजेन्द्र शर्मा, फ़िरोज़ खान, आफताब अहमद आदि पहुंचे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.