समस्त कोचिंग सेंटर अपना पंजीयन करायें, कोचिंग सेंटर संचालकों को एसपी ने दिये निर्देश  | New India Times

संदीप शुक्ला, टीकमगढ़ (मप्र), NIT; 

समस्त कोचिंग सेंटर अपना पंजीयन करायें, कोचिंग सेंटर संचालकों को एसपी ने दिये निर्देश  | New India Times​पुलिस अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक ने जिला टीकमगढ़ के समस्त कोचिंग सेंटर संचालकों को बालिकाओं/बच्चों की सुरक्षा हेतु सेंटरों के संचालन के लिये दिशा-निर्देश जारी किये हैं। उन्होंने निर्देशित किया है कि समस्त कोचिंग सेंटर संचालक अपना पंजीयन करा लें तथा सभी कोचिंग संचालक अपने संचालन की सूचना संबंधित थाने को आवश्यक रूप से दें, साथ ही कोचिंग सेंटरों में प्रवेश लिये छात्र/छात्राओं एवं उनके अभिभावकों के फोन नंबर रजिस्टर में लिख लिये जायें। छात्र/छात्रा के अनुपस्थित होने पर उसके अभिभावक को तत्समय ही सूचित किया जाये। परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाये जायें, संदिग्ध हालात होने पर (जैसे-किसी बच्चे/बच्ची का पीछा करना, उसे घूरना, उस पर कमेन्ट करना आदि) तत्काल पुलिस थाना/कंट्रोलरूम/डायल 100 को सूचित करें, इसके साथ ही कोचिंग सेंटरों में नैतिक शिक्षा/मनोवैज्ञानिक उन्नयन हेतु कार्यशाला समय-समय पर हो, इस हेतु कोचिंग कार्य अच्छे पर्यावरण एवं सुरक्षित स्थानों पर ही किया जाये। उन्होंने समस्त कोचिंग सेंटरों को निर्देशित किया है कि दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.