मकसूद अली, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT;
वसंतराव नाईक सरकारी वैद्यकीय महाविद्यालय में 20 जुलाई को डॉ. श्रीगिरिवार सर (अधिष्ठाता) के मार्गदर्शन और अध्यक्षता में फॉरेन्सिक डिपार्टमेन्ट के परिसर में पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अधिष्ठाता की अनुशंसा पर यह पौधारोपण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है, स्वयं अधिष्ठाता ने पहल कर सभी डिपार्टमेन्ट से विनंती कर अपना वैद्यकीय महाविद्यालय सुंदर एवं हरा कैसे हो इस बारे में उनके मन में नई उम्मीद जगाने का काम किया।
अधिष्ठाता हमेशा नए उपक्रम चलाते हैं, जिले में कॉलरा के मरीजों की संख्या बढ रही है, इसे ध्यान में लेकर अधिष्ठाता ने अपने अधीनस्त पि एस एम डिपार्टमेन्ट को आदेशित कर यवतमाल के सभी शालाओ में जाकर कॉलरा के बारे में जानकारी देकर मार्गदर्शन करने के आदेश दिए। स्वयं अधिष्ठाता शालाओं में जाकर मार्गदर्शन कर रहे हैं। डॉ . श्रीगिरिवार अधिष्ठाता पद पर आए तबसे अबतक महाविद्यालय का कद बढाने का प्रयास वे कर रहे हैं।
इस पौधारोपण कार्यक्रम में डॉ. कुचेवार सर, डॉ. मस्के , श्रीमती डॉ. सनोबर शेख, लिहितकर प्रशासकीय अधिकारी, डॉ. चेतान जनबाधे , पतसंस्था के अध्यक्ष नगेलवार, सचिव आनंद अडसूळ, उपाध्यक्ष गोविंद राठोड कर्मचारी नेता मंगेश वैद्य, सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद आसिम अली, मोहम्मद विकार उल्लाह, डॉक्टर व कर्मचारीवर्ग उपस्थित थे।
