इलाहाबाद में मवेशी तस्करों का आतंक, पुलिस कार्रवाई में गाडिय़ों पर लदे मवेशी बरामद, चालक गिरफ्तार | New India Times

दयाशंकर पांडेय, इलाहाबाद (यूपी), NIT; ​इलाहाबाद में मवेशी तस्करों का आतंक, पुलिस कार्रवाई में गाडिय़ों पर लदे मवेशी बरामद, चालक गिरफ्तार | New India Timesइलाहाबाद जिले के फूलपुर तहसील के बहरिया थाने की पुलिस कि मुस्तैदी से आधा दर्जन मैजिक में लदे मवेशी बरामद कर चालकों को हिरासत में लिया गया है।​इलाहाबाद में मवेशी तस्करों का आतंक, पुलिस कार्रवाई में गाडिय़ों पर लदे मवेशी बरामद, चालक गिरफ्तार | New India Timesआज सुबह लगभग 7 बजे बहरिया थाना क्षेत्र के सराय मदन नहर के पास लगभग आधा दर्जन मैजिक में लाद कर मवेशी ले जा रहे थे। ग्रामीणों को शक होने पर मैजिक रोका तो मैजिक सवारों ने ग्रामीणो पर गिट्टी से हमला कर दिया जिससे ग्रामीणों ने 100 नम्बर डायल को सूचना देने के साथ उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस को देख कर भाग रहे मैजिक चालकों को बहरिया थाने के कोतवाल संजय सिंह अपनी टीम के साथ दोनिया चौराहे पर घेराबंदी कर धर दबोचा।​इलाहाबाद में मवेशी तस्करों का आतंक, पुलिस कार्रवाई में गाडिय़ों पर लदे मवेशी बरामद, चालक गिरफ्तार | New India Timesकटने के लिए जा रहे आधा दर्जन मैजिक वाहन पर लदे मवेशियों वा आरोपियों को पुलिस पकड़ कर थाने ले गयी। वही पर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रात्रि में इधर से कई गाड़ियां मवेशियों को लाद कर निकलते हैं। कभी कभार जब ग्रामीणों ने रोकना चाहा तो तस्कर फायरिंग के साथ ईट पत्थर से हमला कर दिया। ये लोग गाड़ी में ईट पत्थर रखकर चलते हैं और रोकने पर उसी से हमला कर देते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article