वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;
उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के थाना तिकुनियां कस्बे से तीन किलो मीटर पर स्थित भारत नेपाल सीमा के नो मैंस लैंड के पास भारतीय क्षेत्र से तृतीय वाहिनी सशस्त्र सीमा बल समवाय मुख्यालय खकरोला व चंदन चौकी के जवानों ने तस्करी कर भारत से नेपाल ले जाई जा रही प्रतिबंधित सामान पकड़ कर दो तस्करों को धर दबोचा है।
सशस्त्र सीमा बल तृतीय वाहिनी लखीमपुर खीरी समवाय मुख्यालय खकरोला सीमा चौकी के जवानों ने बाइक से तस्करी कर भारत से नेपाल ले जाई जा रही लाखों की प्रतिबंधित एलईडी टीवी के साथ एक तस्कर को भी दबोच लिया है, वही सीमा चौकी चंदनचौकी के जवानों ने इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ कपड़े तथा खाद बरामद कर एक तस्कर को दबोचा है।
सशस्त्र सीमा बल तृतीय वाहिनी लखीमपुर खीरी समवाय मुख्यालय खकरोला के निरीक्षक उत्तम कौशिक ने बताया कि चौकी के जवान गस्त पर थे कि पिलर संख्या 105 से एक व्यक्ति बाइक से भारत से नेपाल की ओर जाता दिखाई पड़ा, जवानों ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो वह बाइक तेज कर भागने लगा। जवानों ने उसे घेर कर पकड़ लिया तथा तलाशी ली जिसमें उसके पास से सात एलईडी टीवी बरामद हुई जिसकी कीमत लाखों रुपए आंकीईगई है। पकड़े गए व्यक्ति का नाम शेर सिंह गांव इंद्र नगर जिला लखीमपुर खीरी का निवासी बताया गया है। पकडे गए व्यक्ति तथा सामान को कस्टम ऑफिस तिकुनिया के सुपुर्द कर दिया गया है।
वही चंदन चौकी के जवानों ने बंधु राम पुत्र भारत चौधरी गांव मोहन पुरवा पोस्ट हंसुलीया जिला कैलाली नेपाल को प्रतिबंधित सामान कपड़े खाद व इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ पिलर संख्या 151 के पास पकड़ा है।
सशस्त्र सीमा बल तृतीय वाहिनी लखीमपुर खीरी के उप कमांडेंट आशीष कुमार पांडे ने बताया कि यह व्यक्ति भारत से सामान तस्करी कर नेपाल ले जा रहा था पकड़े गए व्यक्ति व जप्त किए गए सामान कस्टम ऑफिस (पलिया) लखीमपुर खीरी के हवाले कर दिया गया है।
