परसराम साहू, देवरी/सागर (मप्र), NIT;
देवरी पुलिस ने कार से 10 पेटी अवैध शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
देवरी थाना प्रभारी दीपक पारासर ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक ऐसेंट कार में भरकर अवैध शराब सागर की ओर ले जाई जा रही है। जिसके आधार पर इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को देकर पुलिस टीम तैनात की गई। बुधवार सायं लगभग 7.30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 26 पर सागर की ओर जा रही ऐसेन्ट कार क्रमांक एम.पी. 15 ए 3762 का पीछा कर उसे गोपालपुरा ग्राम के पास घेरकर गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें से 10 अवैध शराब बरामद हुई जिसके बाद गाड़ी में मौजूद गजेन्द्र आठया एवं सतीष रैंकवार निवासी मोकलपुर को गिरप्तार किया गया। आरोपी के विरूद्ध आबाकरी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस कार्रवाई में थाना प्रभारी दीपक पारासर, सहायक उप निरीक्षक के.एल.आदर्श, आरक्षक अनिल तोमर, संजय एवं सैनिक मनोहर शामिल थे।
