शिल्पा शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT;
पुलिस अधीक्षक ग्वालियर नवनीत भसीन के निर्देशानुसार अति0 पुलिस अधीक्षक यातायात श्री पंकज पाण्डेय के मार्गदर्शन में ग्वालियर पुलिस द्वारा बालिका सुरक्षा एवं आत्म रक्षा प्रशिक्षण अभियान के तह्त 08.07.18 को निरीक्षक श्रीमती राधिका भगत प्रभारी महिला सैल जिला ग्वालियर एवं निर्भया मोबाईल प्रभारी कु0 अंजु दुबे ने मय हमराह बल के द्वारा राम इंटरनेषनल स्कूल षिवपुरी लिंक रोड पहुंचकर बालिकाओं को सुरक्षित रहने एवं आत्म रक्षा करने हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें रामश्री इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्य श्री अश्विनी टम्बट एवं कुल 228 बालक-बालिकाएं एवं 25 स्कूल के शिक्षक सम्मिलित हुये। अति0 पुलिस महानिदेशक (तकनीकी) श्री दिनेश सिंह सागर द्वारा बालक-बालिकाओं को महिला संबंधी होने वाले अपराधों के प्रति जागरूक किया गया एवं आत्मरक्षा संबंधी तरीके एवं पुलिस द्वारा महिलाओं को सहयोग देने के बारे में बताया गया। इसके अतिरिक्त अति0 पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात श्री पंकज पाण्डेय द्वारा बालिकाओं को सुरक्षित रहने, आत्मरक्षा करने के तरीके तथा महिला हेल्पलाईन का नम्बर आदि के बारे में बताया गया। कु0 माया परिहार खेल एवं कल्याण विभाग ग्वालियर द्वारा कराटे व जूड़ो के बारे में तथा मुश्किल समय में अपनी आत्म रक्षा करने के तरीके सिखाये। इसी क्रम के अन्त में स्पेशल महिला सैल में कार्यरत श्रीमती प्रीती जोशी द्वारा महिला सुरक्षा करने अपनी बात अपने पेरेन्ट्स को कैसे बताये आदि संबंध में बालिकाओं से चर्चा की।
