महिला एवं बाल विकास मंत्री ने नष्ट हुए फसलों का लिया जायजा, किसानों को हर संभव मदद दिलाने का दिया आश्वासन | New India Times

मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT; ​महिला एवं बाल विकास मंत्री ने नष्ट हुए फसलों का लिया जायजा, किसानों को हर संभव मदद दिलाने का दिया आश्वासन | New India Times महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने मंगलवार को बुरहानपुर में आई तेज आंधी से विभिन्न ग्रामों में केले की फसल को हुए नुकसान का जायजा लिया और किसानों से मुलाकात की। मंत्री ने ग्राम फोफनार, बाड़ाढोली, अंधारी सहित अन्य ग्रामों का दौरा किया तथा किसानों के खेतों में जाकर केले की फसल को हुई क्षति को देखा और किसानों को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। ​महिला एवं बाल विकास मंत्री ने नष्ट हुए फसलों का लिया जायजा, किसानों को हर संभव मदद दिलाने का दिया आश्वासन | New India Timesमहिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने कहा कि बारिश, आंधी-तूफान से हुए नुकसान की सूचना मिलते ही उन्होंने कलेक्टर सत्येन्द्रसिंह सहित अधिकारियों-कर्मचारियों को खेतों में जाने के निर्देश प्रदान कर दिए थे, सर्वे जारी है। किसानों को सरकारी मदद का इंतेज़ार है। अर्चना चिटनिस दीदी के दौरे के एक दिन पहले भाजपा युवा नेता एवं अर्चना चिटनीस दीदी के छोटे भाई अमित मिश्रा ने भी नष्ट हुई फसलों का अवलोकन कर दीदी के मार्फत किसानों को सहायता दिलाने का आश्वासन दिया था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.