बरात जा रही कार पलटने से एक की मौके पर ही मौत व पांच गंभीर रूप से घायल | New India Times

हाशिम अंसारी, सीतापुर (यूपी), NIT; 

बरात जा रही कार पलटने से एक की मौके पर ही मौत व पांच गंभीर रूप से घायल | New India Times​बरात जा रही कार पलटने से कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।​बरात जा रही कार पलटने से एक की मौके पर ही मौत व पांच गंभीर रूप से घायल | New India Timesथाना लहरपुर के सूरज कुंड के पास हुए सडक हादसे में बारात जा रही कार पलट गई जिससे 5 लोग हुए जख्मी हुए हैं व एक की मौके पर ही मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार बारात देवरिया पोस्ट सुपौली जिला सीतापुर से परसेंडी जा रही थी। बारात में आमंत्रित राहुल यादव पुत्र मंगू लाल यादव निवासी मंगू चौराहा रेउसा उम्र 19 वर्ष,  रघुवर दयाल पुत्र बंसी निवासी देवरिया पोस्ट सुपौली उम्र 40 वर्ष, हेमंत सक्सेना पुत्र जगदीश निवासी देवरिया पोस्ट सुपौली उम्र 53 वर्ष, अंकित उम्र 17 वर्ष, अभिषेक पुत्र रघुराज निवासी देवरिया पोस्ट सुपौली उम्र 14 वर्ष, देशराज पुत्र प्रेमी लाल निवासी देवरिया पोस्ट सुपौली उम्र 22 वर्ष सवार थे जिसमें चालक देशराज ने शराब पी रखी थी जिस कारण कार अनियंत्रित होकर सूरजकुंड के पास रोड के किनारे खाई में जा गिरी जिसमें सभी लोग बुरी तरह जख्मी हो गए और रघुवर दयाल पुत्र बंसी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर 100 नंबर वाहन पुलिस 1789 मौके पर पहुंचकर घायल लोगों को अपने वाहन पर सीएससी लहरपुर पहुंचाया व कुछ लोगों को 108 एंबुलेंस से लाया गया। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article