रानीगंज विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा की गाडी को ट्रक ने मारी कई बार टक्कर, विधायक ने लगाया हत्या की साजिश का आरोप | New India Times

दयाशंकर पांडेय, प्रतापगढ़ (यूपी), NIT; 

रानीगंज विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा की गाडी को ट्रक ने मारी कई बार टक्कर, विधायक ने लगाया हत्या की साजिश का आरोप | New India Times​रानीगंज विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा की गाडी को एक ट्रक ने कई बार टक्कर मारी जिसमें वह बाल बाल बच गए। भाजपा विधायक ने साजिश के तहत हत्या की नियत से टक्कर मारने का आरोप लगाया है।

रानीगंज विधायक धीरज ओझा ने अपने बयान में कहा कि हत्या की साजिश के तहत  ट्रक ने दुर्घटना किया है। स्कार्पिओ में चार बार ट्रक ने टक्कर मारी है, बौखलाए राजनैतिक विरोधियों ने मेरी हत्या की साजिश की है।मेरा निजी वाहन यह स्कॉर्पियो है। संयोग से मैं दूसरी गाड़ी में था। 

मामले की होगी जांच

नगर कोतवाली इलाके के छैवा पुल के पास ट्रक से हुई दुर्घटना में विधायक के भाई और ड्राइवर समेत चार लोग घायल हुए हैं।  ट्रक ड्राइवर ट्रक समेत पुलिस हिरासत में है।

By nit