विधायक अबू आसिम आज़मी के कार्यो से प्रेरित होकर एनसीपी छोड़ सपा में शामिल हुए सैकड़ो लोग | New India Times

अब्दुल वहीद काकर,  मुंबई, NIT; 

विधायक अबू आसिम आज़मी के कार्यो से प्रेरित होकर एनसीपी छोड़ सपा में शामिल हुए सैकड़ो लोग | New India Times​समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश का संघटन दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है, जैसे के सभी जानते है कि समाजवादी पार्टी महाराष्ट्रा प्रदेश की कमान विधायक अबू आसिम आज़मी साहब के हाथों में है और हाल के दिनों में पार्टी संघठन को अधीक मज़बूत करने के लिए श्री आज़मी दिन रात महेनत कर रहे है और लोगों को समाजवादी पार्टी से जुड़ने के लिए आव्हान कर रहे है।श्री आज़मी ने कुछ दिन पहले समाजवादी विचारधारा से वर्षों से जुड़े हुए नेता श्री ज़ुल्फ़िक़ार आज़मी को महाराष्ट्रा प्रदेश कार्येकर्णी में महा सचिव की पद दी है जिस के बाद औरंगाबाद, वैजापूर, जालना, बुलढाणा, वाशिम, यवतमेल, अमरावती, आकोला और ठाणे जैसे प्रमुख शहरों में लोग समाजवादी पार्टी से जुड़ने और विधायक अबू आसिम आज़मी साहब की विचारधार को अपनाने के लिए अति उत्साहित नज़र आ रहे हैं। इसी कड़ी के तहत 12/6/18 को ठाणे शहर के राष्ट्रावादी पार्टी के पदाधिकारियों ने अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी के प्रदेश महा सचिव श्री ज़ुल्फ़िक़ार आज़मी द्वारा प्रस्तुत करने के बाद कुलाबा मुम्बई स्थित श्री अबू आसिम आज़मी साहब के कार्यालय पहुंचकर विधायक अबू असीम आज़मी साहब के हाथों पार्टी में प्रवेश लिया और अपने सैकड़ो कार्येकर्ताओ के साथ यह संकल्प लिया की ठाणे और आस पास के शहरों में समाजवादी पार्टी का संघठन मज़बूत करेंगे और आगामी 2019 के लोकसभा इलेक्शन की तैयारियों में पार्टी को हर संभव मदद करेंगे। इस पक्ष प्रवेश के कार्येक्रम के बाद यह बात निश्चित तौर पर समझमे आती है कि, श्री, अबू आसिम आज़मी द्वारा ज़ुल्फ़िक़ार आज़मी को प्रदेश में नियुक्त करने का फायदा भविष्य में पार्टी संघठन को अधिक मज़बूत करने का एक सफल प्रयास साबित होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article