धुलिया में फिर भड़का गैंगवार,  पिता-पुत्र की निर्मम हत्या, नोकर घायल | New India Times

अब्दुल वहीद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT; 

धुलिया में फिर भड़का गैंगवार,  पिता-पुत्र की निर्मम हत्या, नोकर घायल | New India Times​धुलिया में एक बार फिर गैंगवार भडक उठा है  जिसमें तेजधार हथियार से विरोधी गैंग ने पिता-पुत्र की निर्मम हत्या व नोकर को घायल कर दिया है। देर रात तक पश्चिम देवपुर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई जाने की प्रक्रिया जारी थ। इस हत्याकांड में शहर के एक राजनेता का हाथ तथा उसके पुत्र शामिल होने के शामिल होने की खबर है। पुलिस ने तीन लोगों को संन्देह के आधार पर जांच पड़ताल के लिए हिरासत में लिया है।​ धुलिया में फिर भड़का गैंगवार,  पिता-पुत्र की निर्मम हत्या, नोकर घायल | New India Timesसूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम करीब छह से साढे छह बजे सुदर्शन उर्फ रावसाहेब पाटिल, पुत्र वैभव पाटील तथा एक नोकर के साथ अपने निवास से कुछ ही दूरी पर खड़े थे कि इसी बीच दूसरी गैंग के कुछ अज्ञात बदमाशों ने हाथों में तलवारें चॉपर छुरे आदि तेज धारदार हथियारों से निहत्थे इन तीनों व्यक्ति पर हमला बोल दिया जिसमें तलवार से वैभव पाटील पर एक के बाद एक वार की जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई और अन्य दोनों लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया जिन्हें घयाल अवस्था में शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया जहां पर उपचार के दौरान वैभव पाटील के पिता सुदर्शन उर्फ रावसाहेब पाटील को डॉक्टर जितेंद्र ठाकूर ने मृत घोषित कर दिया जबकि तीसरे घयाल व्यक्ति आकाश राजेंद्र पाटील का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पश्चिम देवपुर पुलिस थाने में देर रात शिकायत दर्ज कराई जा रही थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस हत्याकांड में 8 से 10 लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.