सांसद नंद कुमार सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर किसानों की पीड़ा से कराया अवगत  | New India Times

मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT; 

सांसद नंद कुमार सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर किसानों की पीड़ा से कराया अवगत  | New India Times​क्षेत्रीय सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर बुरहानपुर जिले के शाहपुर, बखारी, दापोरा, चापोरा, अड़गाँव, नाचनखेड़ा, बहादरपुर, लोनी, सिरसोदा, इच्छापुर, नेर,भातखेड़ा ,वायली, भोटा, दरियापुर आदि क्षेत्रों में आंधी ,तूफान एवं वर्षा से हुए नुकसान की जानकारी देते हुए फोटो तथा नुकसानों का वीडियो दिखाया तो किसानों के हितचिंतक, हितेषी मुख्यमन्त्री श्री चौहान अपने आप को किसानों से वीडियो से बात करने को रोक नही पाए। उन्होंने कहा कि नन्दू भैय्या, रुको मैं अभी आपके जिले के किसानों से बात करता हुं। 

मुख्यमन्त्री जी ने  किसानों से बात करते हुए कहा कि “भाइयो और बहनों से अपील की है इस प्राकृतिक आपदा का भी हम डटकर और मिलकर मुकाबला करेंगे और किसी भी किसान भाई की आंख में आंसू नहीं आने देंगे।”

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.