मोहनलालगंज के रंजीतखेडा में खनन में लगे डम्पर ने ससुराल आये बाइक सवार को कुचला, आक्रोशित ग्रामीणों ने घंटों सडक जाम कर किया जमकर हंगामा | New India Times

सद्दाम हुसैन, लखनऊ, NIT; 

​मोहनलालगंज के रंजीतखेङा में खनन में लगे डम्पर ने ससुराल आये एक बाइक सवार मजदूर को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों ने साढे तीन घन्टे जमकर हगांमा करते हुए डम्पर के खलासी को पीट पीटकर मरणासन्न कर दिया और साथ ही डम्पर व जेसीबी में भी जमकर तोडफोड की।​

एसडीएम व सीओ ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को 5 लाख रुपये का मुआवजा व कृषि के लिये जमीन पट्टा करने का आश्वासन दिया तब जाकर साढे तीन घंटे बाद प्रदर्शन खत्म हुआ।

By nit