विकास खण्ड हरगांव के सामने बनी गढ्ढा युक्त मुख्य सडक किसी अनहोनी को दे रही दावत | New India Times

हाशिम अंसारी, सीतापुर (यूपी), NIT; 

विकास खण्ड हरगांव के सामने बनी गढ्ढा युक्त मुख्य सडक किसी अनहोनी को दे रही दावत | New India Times​हरगांव से पिपरझला तक सम्पूर्ण सडक के बन जाने के बाद भी हरगांव विकास खण्ड कार्यालय के गेट के सामने बनी सडक गढ्ढों में तब्दील होने की वजह से इस जगह से ओवर लोड वाहन हिचकोले खाते हुये निकलते हैं जिससे राहगीरों को किसी भी समय आने व जाने वाले वाहनों से हादसों का सामना करना पड़ सकता है। रोड पर गड्ढा बड़ा होने के कारण ब्लॉक गेट के समीप से वाहन हर समय निकलते हैं गन्ने से भरी ट्राली व ट्रैक्टर कोई भी वाहन ओवर लोड होने के कारण हादसे का शिकार हो सकता है। थोडी सी बरसात हो जाने के बाद इन गढ्ढों में फसकर कई दुपहिया वाहन चालक इसमें रपट कर गिर चोटहिल हो चुके हैं। बरसात के समय में रेलवे फाटक से विकास खण्ड कार्यालय तक सकुशल पहुंच जाने पर दुपहिया चालक ईश्वर को धन्यवाद देता है। यदि रेलवे प्रशासन अपनी सरहद तक गिट्टी बजडी डाल दे, तो काफी हद तक फिसलन दूर हो सकती है और होने वाला खतरा काफी हद तक कम हो सकता है।

    विकास खण्ड हरगांव के कार्यालय के सामने गढ्ढा युक्त मुख्य सडक को दुरुस्त कराने के लिये शासन व प्रशासन जरा सा -भी गम्भीर नहीं दिखाई पड रहा है। यहाँ तक ब्लॉक के सामने का इतना बड़ा गड्ढा होने से बावजूद किसी भी योजना के तहत ब्लॉक प्रमुख इन गढ्ढों में गिट्टी डलवा पाने में सक्षम नहीं हो पा रहें हैं । लग रहा है कि प्रशासनिक अमला किसी हादसे की बाट जोह रहा है।

      इसके अलावा नगर पंघायत हरगांव की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की तरफ जाने वाला अर्थ निर्मित मार्ग रेलवे क्रासिंग से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तक का मार्ग अत्यन्त जर्जर है वर्तमान में यह मार्ग पूरी तरह से गढ्ढों में तब्दील है , इस मार्ग पर एक स्वस्थ्य व्यक्ति का निकल पाना दुश्वार है मरीज को इस मार्ग से अस्पताल तक पहुंचा पाना टेढी खीर साबित हो रहा है। इस जर्जर मार्ग के चलते अनेकों बीमार असमय काल के मुंह में चले जाते हैं। इस जर्जर मार्ग को ठीक कराने की तत्काल आवश्यकता है।

      इस सन्दर्भ में व्यापार मण्डल अध्यक्ष राकेश सेठ, हरगांव पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुनील गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार अनूप रस्तोगी, सुनील त्रिपाठी बल्लू, प्रभात महेश्वरी, सुधांशु पाण्डेय गोलू, भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री उदित बाजपेयी सहित क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों ने अस्पताल मार्ग को तुरन्त दुरुस्त कराने के साथ साथ इस मुख्य सडक को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है।

By nit