विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस पर सेव एनवायरमेंट ब्रिगेड द्वारा मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस | New India Times

 वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; ​विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस पर सेव एनवायरमेंट ब्रिगेड द्वारा मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस | New India Timesउत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील गोला गोकर्णनाथ में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सेव एनवायरमेंट ब्रिगेड द्वारा पर्यावरण संरक्षण गोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।वृक्षारोपण कार्यक्रम पंडित श्यामा प्रसाद मुख़र्जी पार्क, सिनेमा रोड में किया गया। जिसमें भाजपा नेता विजय शुक्ल रिंकू मुख़्य अतिथि और वार्ड 7 के सभासद पति काशी विश्वनाथ तिवारी विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहें, जिसमे सेव एनवायरनमेंट ब्रिगेड की ओर से मिलिंद शुक्ला, आकाश अवस्थी, आर्यन, अभिषेक, राजा, कुशाग्र, शिवमआदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।पर्यावरण संरक्षण गोष्ठी का आयोजन आइडियल कम्पटीशन क्लासेज ,खुटार रोड में किया गया। जहाँ सेव एनवायरनमेंट ब्रिगेड के अध्यक्ष मिलिंद शुक्ला और सचिव आकाश अवस्थी ने अपने विचार व्यक्त किये।संस्था के अध्यक्ष ने कहा कि धरती हमारी मां है और इसकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है और राष्ट्र की तरक्की में पर्यावरण की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस कार्यक्रम में आइडियल कम्पटीशन क्लासेज के संचालक नीरज शुक्ला, मुनीश शुक्ला, आर्यन, अभिनव मिश्र(राजन), बादल व क्लासेज के छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे।

By nit

One thought on “विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस पर सेव एनवायरमेंट ब्रिगेड द्वारा मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article