पत्रकार उत्पीड़न मामला:आदर्श पत्रकार वेलफेयर एसोसियेशन ने डीएम को ज्ञापन देकर की पत्रकार उत्पीड़न मामले की मजिस्ट्रेट जांच की मांग | New India Times

सद्दाम हुसैन, बहराइच/लखनऊ, NIT;

पत्रकार उत्पीड़न मामला:आदर्श पत्रकार वेलफेयर एसोसियेशन ने डीएम को ज्ञापन देकर की पत्रकार उत्पीड़न मामले की मजिस्ट्रेट जांच की मांग | New India Times​पत्रकारों के हो रहे उत्पीड़न व जनपद में प्रेस क्लब की स्थापना करने हेतु आदर्श पत्रकार वेल्फेयर एसोसिएशन की बहराइच जिला इकाई ने जिलाध्यक्ष राम गोपाल गुप्ता व जिला महामंत्री अनुराग गुप्ता के नेतृत्व में आज जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव से उनके कार्यालय पर मिल कर जिले में बढ़े रहे पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं पर अंकुश लगाने व प्रेस क्लब की शीघ्र स्थापना किये जाने एवं अतिरिक्त गेंहू क्रय केन्द्रों पर हो रहे किसान उत्पीड़न पर अंकुश लगाये जाने सम्बन्धी ज्ञापन सौंपा। जिस पर डीएम ने शीघ्र कार्यवाही किये जाने का आश्वासन पत्रकारों को दिया है।

पत्रकार अपनी छठी इन्द्री का प्रयोग कर समाज में व्याप्त सच्चाई व बुराईयों की सत्यता की परख कर उसे अपने शस्त्र (कलम/लेखनी व कैमरे) के माध्यम से समाज के समक्ष प्रस्तुत करता है। उनके उत्पीड़न की घटनाएं अक्सर घटित होती रहती है। पत्रकारो के खो रहे गौरव को दिलाने के लिये आदर्श पत्रकार वेल्फेयर एसोसिएशन बहराइच ने आज जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव से उनके कार्यालय पर जिले में बढ़े रहे पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं पर अंकुश लगाने व प्रेस क्लब की अतिशीघ्र स्थापना किये जाने के अतिरिक्त गेंहू क्रय केन्द्रों पर हो रहे किसान उत्पीड़न पर अंकुश लगाये जाने सम्बन्धित एक ज्ञापन सौंपा।

डीएम को ज्ञापन हस्तगत कराने के दौरान पत्रकारों ने कहा कि जिला चिकित्सालय व अन्य विभागों में जनसमस्याओं से सम्बन्धित जानकारी व तथ्यों की पुष्टि करने के दौरान पत्रकारों से विभागीय कर्मचारियों द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाता है व उन्हें अपमानित किया जाता है। इस सम्बन्ध में पत्रकार फराज अंसारी के प्रकरण का भी उदाहरण दिया गया। पत्रकारों ने कहा कि जिले के अधिकांश गेंहू क्रय केन्द्रों पर किसान उत्पीड़न की बात सर्वविदित है व इस बात की सत्यता से प्रशासनिक अधिकारी भी अनभिज्ञ नही हैं परन्तु किसान उत्पीड़न की घटनाओं पर अंकुश नही लग रहा है।

पत्रकार द्वारा दलालों द्वारा गेंहू क्रय केन्द्र संचालन की बात का खुलासा किये जाने पर गेंहू क्रय केन्द्रों पर मौजूद दलालों द्वारा अवैध धन वसूली का दोषारोपण कर पत्रकार को अपमानित किया जाता है, फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी दी जाती है। पत्रकारों ने अपनी बात रखते हुए कहा कि पत्रकारिता से जुड़े कार्यक्रमों व सभाओं हेतु जिले में प्रेस क्लब स्थापना की मांग काफी समय से चली आ रही है और कई बार क्लब स्थापना हेतु स्थल का चयन किया गया परन्तु किन्हीं कारणों से स्थल चयनित न होने से क्लब की स्थापना अधर में लटकी है।​पत्रकार उत्पीड़न मामला:आदर्श पत्रकार वेलफेयर एसोसियेशन ने डीएम को ज्ञापन देकर की पत्रकार उत्पीड़न मामले की मजिस्ट्रेट जांच की मांग | New India Timesज्ञापन हस्तगत करने के दौरान डीएम माला श्रीवास्तव ने उपस्थित पत्रकार बन्धुओं को आश्वासन दिया कि प्रशासनिक स्तर पर पत्रकारों के उत्पीड़न पर अंकुश लगाने हेतु आवश्यक कदम उठाये जायेंगे, साथ ही उन्होंने कहा कि किसान उत्पीड़न से सम्बन्धित वीडियो व फोटोग्राफ को सी0डी0 के माध्यम से उन तक पहुंचाया जाये, जिससे वह किसान उत्पीड़न सम्बन्धी मामलों में दोषियों पर शीघ्र व प्रभावी कार्यवाही कर सकें। उन्होंने प्रेस क्लब की शीघ्र स्थापना हेतु ध्यान दिये जाने का भी आश्वासन दिया।

डीएम को ज्ञापन सौपनें के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष योगेन्द्र मिश्रा, प्रदेश सचिव जतिन यज्ञसैनी, मण्डल महामंत्री विजय प्रताप गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश चन्द्र गुप्ता, उपाध्यक्ष आकाश जायसवाल, मंत्री सुनील सोनी, कोषाध्यक्ष परितोष वर्मा, सचिव फहीम अहमद व जगत मलिक, नगर मंत्री राकेश गुप्ता, मीडिया प्रभारी सुमित कुमार गुप्ता, रामजीत शुक्ला, फराज अंसारी, संतोष शुक्ला, राजेश कुमार पाण्डेय सहित कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.