Edited by Abdul Wahid Kakar, मुंबई, NIT;
समाजवादी के मुंबई / महाराष्ट्र अध्यक्ष और विधायक अबू आसिम आजमी के निर्देश पर समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र की सभी यूनिट और कमेटी को 1 जून 2018 को बर्खास्त कर दिया गया है, यह जानकारी समाजवादी महाराष्ट्र के प्रवक्ता परवेज सिद्दीकी ने दी है।
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में जो लोग मेहनत और ईमानदारी से पार्टी का काम कर रहे हैं उन्हें उनके पद पर कायम रखते हुवे नए और कर्मठ लोगों को पार्टी में जोड़कर पार्टी को मजबूत किया जायेगा और 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी को मजबूत करने के लिए 3 जून 2018 से पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सैयद मोईन साहब के नेतृत्व में और उनके साथ अब्दुल समद साहब ,परवेज सिद्दीकी साहब ,जुल्फिकार आजमी साहब ,अब्दुल रऊफ शेख साहब नई यूनिट बनाने के लिए पूरे महाराष्ट्र का दौरा करेंगे, इसके बाद नई यूनिट बनाई जाएगी।
