सर्राफा व्यापारी से 30 लाख रुपये रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड (मप्र), NIT; 

सर्राफा व्यापारी से 30 लाख रुपये रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार | New India Times​भिंड जिला पुलिस ने सर्राफा व्यापारी को फोन पर धमका कर 30 लाख रूपये रंगदारी मांगने वाले दो आरोपियों को पकड़कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। इन दोनों आरोपियों द्वारा 20 मई को शहर के एक सर्राफा व्यापारी को धमकाकर तीस लाख रुपये रंगदारी की मांग की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 48 घंटे में ही आरोपियों को पकड़ कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पकड़े गए आरोपियों में से एक आरोपी बैंक की कियोस्क चलाता है।

आज के समय में कुछ युवा जल्दी पैसा कमाने के चक्कर में अपराध का रास्ता पकड़ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला भिंड जिले में सामने आया है। यहां के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित गुप्ता ज्वेलर्स के मालिक अरुण गुप्ता को 20 मई को एक फोन कॉल आया जिसमें उससे तीस लाख रुपये रंगदारी की मांग की गई और ना देने पर अंजाम भुगतने को तैयार रहने की बात कही गई, साथ ही इस बात की रिपोर्ट थाने में ना करने की हिदायत भी आरोपियों द्वारा दी गई। जिसके बाद डरे हुए व्यापारी ने हिम्मत करके मामले की सूचना पुलिस को दी। जिले के नवागत एसपी रूडोल्फ अल्वारेस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत टीम गठित कर आरोपियों का सुराग लगाना प्रारंभ कर दिया। पुलिस को जल्दी ही सफलता मिली और उसने राजीव उर्फ टाटा ओझा और संतोष राठौर नाम के दो आरोपियों को पकड़ कर हवालात पहुंचा दिया। पुलिस अधीक्षक के अनुसार आरोपी जल्दी पैसा कमाने के लिए जुर्म के रास्ते पर चल पड़े थे। पकड़े गए आरोपियों में से एक आरोपी राजीव बैंक की कियोस्क चलाता है जबकि दूसरा आरोपी शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करता है। बताया जा रहा है कि एक आरोपी का पिता काफी समय पहले गुप्ता ज्वेलर्स पर काम करता था और वह घर में चर्चा भी करता था कि उनके यहां काफी पैसा है जिसके चलते ही दोनों दोस्तों ने मिलकर गुप्ता ज्वेलर्स से रंगदारी वसूलने की योजना बनाई। लेकिन कहते हैं अपराधी कितने भी शातिर हों वह पुलिस की निगाहों से बच नहीं सकते। ये दोनों आरोपी भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में आ गए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article