प्रतापगढ़ जिला में लुटेरों ने भाजपा सरकार के मंत्री के परिवार को निशाना बनाकर पुलिस अधीक्षक को दी बड़ी चुनौती | New India Times

दयाशंकर पांडेय,  प्रतापगढ़ (यूपी), NIT; ​प्रतापगढ़ जिला में लुटेरों ने भाजपा सरकार के मंत्री के परिवार को निशाना बनाकर पुलिस अधीक्षक को दी बड़ी चुनौती | New India Timesप्रतापगढ जिले के कंधई थाना के करमाही ग्राम सभा में असलहों की नोंक पर जम कर लूटपाट की गई। लुटेरों ने स्वास्थ्य राज्यमंत्री डाॅक्टर महेंद्र सिंह के दो चाचा ताऊ समेत 7 घरों को निशाना बनाकर पुलिस प्रशासन की पोल खोल कर रख दी है। जब भाजपा सरकार के मंत्री का परिवार ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनता के सुरक्षा की उम्मीद ही क्या की जा सकती है।​प्रतापगढ़ जिला में लुटेरों ने भाजपा सरकार के मंत्री के परिवार को निशाना बनाकर पुलिस अधीक्षक को दी बड़ी चुनौती | New India Timesबीती रात लुटेरों ने 7 घरों को निशाना बनाया। लूट की वारदात के दौरान लुटेरों ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह के परिवार को भी निशाना बनाया। एक साथ सात घरों में लूट से हड़कंप मच गया है।लाखों की नकदी समेत आठ लाख के जेवरात पर लुटेरों ने हाथ साफ कर दिया है। सूचना पाकर एसपी प्रतापगढ़ फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड समेत मौके पर पहुंचे। कंधई कोतवाली के रखहा बाजार व कर्माही गांव की यह घटना है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article