बिजली विभाग की लापरवाही के चलते स्कूल के उपर झूल रहे हैं मौत के तार, छात्रों व शिक्षकों की जान खतरे में | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (मप्र), NIT; ​बिजली विभाग की लापरवाही के चलते स्कूल के उपर झूल रहे हैं मौत के तार, छात्रों व शिक्षकों की जान खतरे में | New India Timesउत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के विकास खण्ड ईसानगर की ग्राम पंचायत मुडिया में सरकारी स्कूल की छत के ऊपर से बिजली की हाई टेन्शन लाईन निकली हुई है। विभागीय उदासीनता के चलते तार में फैले करन्ट की वजह से एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है लेकिन विकास खण्ड ईसानगर क्षेत्र में इतनी बड़ी घटना हो जाने के बाद भी गांव में न तो कोई जनप्रतिनिधि आया ना कोई विद्युत विभाग का अधिकारी कर्मचारी आया है। विभागीय जिम्मेदार मौन बने हुए हैं और लाख कोशिश के बावजूद भी विद्युत विभाग इस समस्या की तरफ आंखे नहीं खोल रहा है, यहां तक कि पिछले माह में 29 अप्रेल 2018 की सुबह 11 हजार लाइन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी। अगर अभी भी विद्युत विभाग की आंख नहीं खुली तो आगे पता नहीं कितनी बड़ी घटना हो सकती है। यही 11 हजार की बिजली लाइन गांव के प्राथमिक विद्यालय के ऊपर काफी नीचे से निकली है जिसको हटवाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता व ग्राम प्रधान कमल किशोर मिश्र प्रधान मुड़िया ब्लॉक अध्यक्ष ईसानगर ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश के द्वारा काफी प्रयास किया गया लेकिन विभाग ने एक बार भी मौके पर देखने नहीं गया।जनपद भर में ऐसे तमाम विद्यालय चल रहे हैं जिनके ऊपर बिजली की हाईवोल्टेज की लाईने निकली हुई हैं जिनको हटवाने के लिए न तो विद्युत महकमा संजीदा है और न ही शिक्षा विभाग चेत रहा है, ऐसे में बच्चों के सिर पर हर समय मौत का खतरा बना रहता है, यदि समय रहते इन लाइनों को नहीं हटाया जाता है तो किसी दिन बडी घटना हो सकती है। मुड़िया गांव के गुड़ियन पुरवा में कई कच्चे मकानों के ऊपर से भी बिजली के तार निकले है तथा मुड़िया में भी मकानों के पास से काफी नीची लाइन निकली है यह लाइन काफी पुरानी व जर्जर है। प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के ऊपर खतरा बना रहता है अगर स्कूल में कोई खतरा हुआ पता नहीं कितने बच्चे खतरे में आएंगे जिन घरों के ऊपर से लाइन निकली है वहां अगर कोई खतरा हुआ तो पूरा का पूरा परिवार समाप्त हो जाएगा। भविष्य में ऐसा कोई खतरा ना हो इसके लिए विद्युत विभाग तथा शिक्षा विभाग को मुड़िया ग्राम से निकली 11 हजार की लाइन जो काफी जर्जर व नीची है इस लाइन को बदलकर गांव से थोड़ी दूरी पर की जाने की शीघ्र आवश्यक है। स्थानीय लोगो ने अपने क्षेत्रीय विधायक बाला प्रसाद अवस्थी व सांसद खीरी अजय मिश्र टेनी से भी अनुरोध किया है कि इस ग्रामसभा मुड़िया की समस्या की तरफ विशेष ध्यान देकर इस समस्या का निराकरण कराएं। सामाजिक कार्यकर्ता व ग्राम प्रधान कमल मिश्रा ने बताया है कि जनता को पूर्ण विश्वास है कि इस समस्या पर शासन प्रशासन व स्थानीय जनप्रतिनिधि जरूर ध्यान देंगे।

By nit