मोदीजी का जादू आज भी बरक़रार, मोदी एंव अमित शाह की जोड़ी पर कर्नाटक की जनता ने जताया विश्वास: सांसद नंद कुमार सिंह चौहान | New India Times

मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT; 

मोदीजी का जादू आज भी बरक़रार, मोदी एंव अमित शाह की जोड़ी पर कर्नाटक की जनता ने जताया विश्वास: सांसद नंद कुमार सिंह चौहान | New India Times​पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद नंद कुमार सिंह चौहान ने कर्नाटक की जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कर्नाटक की जनता ने आज मोदी जी और अमीत शाहजी की जोड़ी पर अपना विश्वास रखते हुए पहली बार सबसे बड़े दल के रूप में कर्नाटक राज्य भी भाजपा की झोली में डालकर कांग्रेस मुक्त भारत के सपने में एक नया आयाम स्थापित करने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है, साथ ही पूर्व सीएम श्री येदुरप्पा जी की कड़ी मेहनत भी इस जीत को गढ़ने में महत्तपूर्ण रही है। 

सांसद नंद कुमार सिंह चौहान ने अपनी ओर से और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजजी चौहान की ओर षे कर्नाटक की जनता को बहुत बहुत बधाईयाँ देते हुए कहा कि उनके ऐतिहासिक निर्णय के अनुसार कर्नाटक राज्य अब प्रगति पथ पर अग्रसर होगा। उन्होंने कर्नाटक चुनाव को जितवाने के लिए आवश्यकता से ज्यादा श्रम करने वाले भाजपा के जांबाज कार्यकर्ताओं को भी बधाई देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक नेताओं को भी बधाइयां दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.