हथियारों की नोंक पर लूटमार करने वाले लुटेरों के गिरोह को पकडने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ ने नकद इनाम देकर किया सम्मानित | New India Times

दयाशंकर पांडेय, प्रतपगढ़ (यूपी), NIT; 

हथियारों की नोंक पर लूटमार करने वाले लुटेरों के गिरोह को पकडने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ ने नकद इनाम देकर किया सम्मानित | New India Times​प्रतापगढ़ जिले के मान्धाता थाना में प्रेस कांफ्रेंस कर प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने लुटेरों को हथियारों समेत गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 5000 रूपये नकद इनाम देकर पुलिस टीम को सम्मानित किया है।

 पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि इंस्पेक्टर एमपी सिंह, सब इंस्पेक्टर घनश्याम सिंह ,रणविजय सिंह, राज्याभिषेक मिश्र, हेड कांस्टेबल राजेन्द्र यादव, सिपाही रफीउद्दीन, सोनू यादव को 5000 रुपये का इनाम 3 लूट की मोटर साइकिल 1तमंचा 315 बोर व 2 जिंदा कारतूस बरामद करने के लिए दिया जा रहा है। जिले की मान्धाता थाना से 1 किलोमीटर दूर 10 मई को रात्री 11 बजे  जय प्रकाश दुबे राजू दुबे की मोटर साइकिल असलहों के बल पर लूट लिया गया था जिसकी बरादमगी नही हो पा रही थी, इसी लूट में इन्स्पेक्टर एमपी सिंह के सक्रिय होने से उसी रात्रि में बकुलाही नदी के किनारे रामपुर बन्त्री के पास इसामुद्दीन पुत्र निजामुद्दीन निवासी हैंसी जयचंद के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर 2 जिंदा कारतूस 3 लूटी गई मोटरसाइकिल Hero Splendor Plus रंग काला, एक Android फोन ओप्पो कंपनी का और सह अभियुक्त आसिब पुत्र मोहम्मद शरीफ के घर से Discover बिना नंबर की बरामद हुई, जो कि रामपुर बन्त्री के निवासी हैं। मोहम्मद जैद पुत्र नसीम निवासी दुबाही थाना मऊआइमा मोटरसाइकिल से कूद कर भाग गया था। वही एक मोटरसाइकिल रानीगंज थाना क्षेत्र से बकुलाही नदी पुल के पास दयालपुर में लूट लिए गये थे, लूटी गई। मोटरसाइकिल को बेच लेने के बाद ये लोग आपस में रुपया बांट लेते थे। अभियुक्त की निशानदेही पर सह अभियुक्त हसीब की ससुराल ढेमा से एक अदद मोटरसाइकिल काळा रंग की बरामद हुई है,सइस तरह से कुल 3 मोटर साइकिलें बरामद हुई हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article