बेसहारा गोवंश: गोवंश से भरी ट्रेक्टर- ट्राली ग्रामीणों ने पकडी, किसानों ने आवारा पशुओं को लेकर योगी सरकार पर लगाया लापरवाही बरतने का आरोप | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; 

बेसहारा गोवंश: गोवंश से भरी ट्रेक्टर- ट्राली ग्रामीणों ने पकडी, किसानों ने आवारा पशुओं को लेकर योगी सरकार पर लगाया लापरवाही बरतने का आरोप | New India Times​उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के विकास खण्ड कुम्भी गोला के थाना क्षेत्र हैदराबाद के ग्राम सभा देवकली में रात्रि के लगभग आठ बजे ग्रामीणों ने गायों से भरी ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा। ट्रैक्टर चालक नाबालिक लड़का था उसके साथ ट्रैक्टर पर महेश यादव पुत्र अशर्फी लाल यादव ग्राम नौगवाँ निवासी गायों से भरी ट्राली को जड़ौरा की तरफ लिये जा रहे थे। जैसे ही ग्राम सभा देवकली से तेज रफ्तार में जाते हुए ट्रैक्टर ट्राली को ग्रामीणों ने देखा तो उसे रोकने के लिए ट्राली के पीछे शोर मचाते हुये दौड़ पड़े। शोर सुनकर तत्काल गांव के लोग दौड़कर आगे आ कर ट्राली को रोक लिया, रोकते समय रमेश वर्मा की बाइक व पुत्र ट्रैक्टर के नीचे दबते हुए बचे। जानवरों की सूचना ग्राम प्रधान को दी गयी। ग्राम प्रधान विजय तिवारी ने ट्रैक्टर व महेश यादव को ग्रामींणों की सूचना पर आयी पुलिस की सुपुर्दगी में थाना हैदराबाद भेज दिया। यह मामला करीब प्रातः दस बजे तक चलता रहा।​बेसहारा गोवंश: गोवंश से भरी ट्रेक्टर- ट्राली ग्रामीणों ने पकडी, किसानों ने आवारा पशुओं को लेकर योगी सरकार पर लगाया लापरवाही बरतने का आरोप | New India Timesग्रामीणों का कहना कि आवारा पशुओं से हम लोग बहुत परेशान हैं, हमारे खेतों में फसल नहीं हो रही है, जानवर फसल चर जाते हैं। अन्य गाँवों के लोग हमारे यहाँ जानवर छोड़ जाते हैं जिससे हमारी फसलें चर जाती हैं। योगी सरकार इनका बन्दोवस्त नहीं कर पा रही है। ​बेसहारा गोवंश: गोवंश से भरी ट्रेक्टर- ट्राली ग्रामीणों ने पकडी, किसानों ने आवारा पशुओं को लेकर योगी सरकार पर लगाया लापरवाही बरतने का आरोप | New India Timesइस मौके पर हिन्दू युवा वाहिनी नगर इकाई गोला एवं गांव के लोगों के द्वारा गाय बछड़ा से भरी ट्राली देवकली भट्टा के निकट पकड़ी गई जिसमें मुख्य रूप से नगर प्रभारी नवीन श्रीवास्तव, नगर संगठन मंत्री सुधीर गुप्ता ,नगर महामंत्री गौरव वर्मा,नगर उपाध्यक्ष अरूण मिश्रा, नगर मीडिया प्रभारी वीरेंद्र त्रिवेदी सहित काफी ग्रामीण मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article