वकील को बदमाशों ने दिनदहाडे चौराहे पर मारी गोली, विरोध में वकीलों ने की हड़ताल | New India Times

दयाशंकर पांडेय, इलाहाबाद (यूपी), NIT; 

वकील को बदमाशों ने दिनदहाडे चौराहे पर मारी गोली, विरोध में वकीलों ने की हड़ताल | New India Times​इलाहाबाद जिला के करछना के रहने वाले वकील राजेश श्रीवास्तव को मनमोहन पार्क चौराहे के पास हमलावरों ने उस समय गोली मार दी जब वह कचेहरी जा रहे थे। बीच सड़क अचानक हुई इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। आनन फानन में पुलिस ने घायल वकील को अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी मौत हो गयी। घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गए है और आस पास लगे सीसीटीवी की मदद से हमलावरों की पहचान की कोशिशें की जा रही हैं। वही घटना के विरोध में कचेहरी के वकील कामकाज बंद कर हड़ताल पर चले गए हैं।इलाहाबाद में DGP मुख्य सचिव भी मौजूद हैं। कल भी फूलपुर में ह्त्या की वारदात हुई थी। इलाहाबाद अपराधियों के चंगुल में जाने की आम नागरिक कर रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article