वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;
उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील मोहम्मदी के स्थानीय पत्रकार संजय राठौर जो मंडी समिति मोहम्मदी में कल समाचार कवरेज करने गए थे, जिनपर वहां पर मौजूद शकील व उसके पुत्र सलमान तथा अन्य लोगों ने हमला कर मारा पीटा था तथा मोबाइल आदि छीन लिया था जिसकी स्थानीय थाना मोहम्मदी में पत्रकार की ओर से धारा 323, 504, 427 में पुलिस ने एनoसीoआरo दर्ज की थी परन्तु अभियुक्तों की अभी तक गिरफ्तारी ना होने के कारण पत्रकार पर सुलह व मुकदमा वापस लेने के लिए विपक्षी गणों द्वारा दबाव बनाया जा रहा है तथा कहा जा रहा है यदि आप सुलह नहीं करोगे तो वह लोग पत्रकार को ₹50000 रूपये हफ्ता मांगने व सरकारी कागज फाड़ने, सरकारी कार्य में बाधा डालने का फर्जी मुकदमा लिखा कर जेल भेजवा देंगे, हम मंडी वालों की सरकार में काफी पकड़ व पहुंच है।
पीड़ित पत्रकार संजय राठौर ने NIT संवाददाता को बताया उक्त धमकी मंडी समिति वालों की ओर से निरंतर मिल रही है तथा डराया धमकाया जा रहा है इस हालत में पत्रकार घर से निकल नहीं पा रहा है।
