संदीप तिवारी, पन्ना (मप्र), NIT;
देश में इन दिनों छोटी-छोटी बच्चियों के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे है। इसी बीच पन् में अभी कुछ ऐसे हैवान प्रवत्ति के लोग भी है जो छोटी छोटी मासूम बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाने से भी नहीं चूकते हैं। ऐसा ही एक मामला अमानगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बिल्हा का सामने आआया आया है जहां आरोपी रतन कुशवाहा पिता तातू कुशवाहा उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम बिल्हा का रहने वाला है ने अपने रिश्ते की ही एक छोटी सी मासूम बच्ची जो आरोपी की रिश्ते में भांजी लगती थी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।
यह घटना आज दोपहर 12:30 बजे की है।बजब बच्ची अपने आम के पेड़ की रखवाली कर रही थी कि इसी बीच आरोपी रतन वहां आया और बच्ची से बोला कि मेरी चाभी गुम हो गई है तुमने कहीं देखी तो नहीं है। बच्ची ने कहा मैंने नहीं देखी है, तो आरोपी रतन ने बच्ची से चाभी ढूंढने के लिए कहा। बच्ची चाभी ढूंढने में आरोपी की मदद करने लगी। आसपास सन्नाटा देखकर आरोपी ने बच्ची को जबरन पकड़ कर एक मकान में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। इसी बीच बच्ची ने जोर से आवाज लगाई जिसको पास से गुजर रहे एक व्यक्ति ने सुन ली। मासूम की आवाज सुनकर के पास से गुजर रहे व्यक्ति ने वहां जाकर देखा तो बच्ची रो और बिलख रही है। बच्ची रोती हुई बाहर निकली जिसके बाद रास्ते से निकल रहे व्यक्ति ने उसकी मां को सूचना दी। बच्ची को रोता देख मां तुरंत समझ गई कि बच्ची के साथ कुछ गलत हुआ है। उसके बाद कुछ ग्रामीणों द्वारा डायल 100 को सूचना दी गई। जिस पर पुलिस बड़ी तत्परता के साथ मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देने की कोशिश में इधर उधर भागता रहा, आखिरकार पुलिस एवं ग्रामीणों की सजगता से आरोपी रतन कुशवाहा का पीछा किया गया और लगभग 5 किलोमीटर आरोपी का पीछा करने के बाद आरोपी को झगरा गांव मैं दबोच लिया गया।
