आजीविका मिशन व उत्तर प्रदेश कौशल विकास कार्यक्रम का हुआ आयोजन | New India Times

वी.के.त्रिवेदी; लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; ​आजीविका मिशन व उत्तर प्रदेश कौशल विकास कार्यक्रम का हुआ आयोजन | New India Timesउत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील निघासन के ब्लाक सभागार में आजीविका मिशन और उत्तर प्रदेश कौशल विकास दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा युवा नेता सांसद पुत्र आशीष मिश्रा उर्फ मोनू रहे। उन्होंने आजीविका चलाने के बारे में विस्तार से बताया,और उत्तर प्रदेश कौशल मिशन के बारे भी जानकारी दी।कार्यक्रम में हर विभाग के स्टाल लगाए गए, हर स्टालों का जायजा लिया इस दौरान सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह ,संजय मंडल, अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह सेंगर, संगम लाल मिश्रा, रतीराम लोधी ,प्रज्ञानंद श्रीवास्तव, डा.कमलेश पाल ,प्रधान संतोष लोधी, के. के.तिवारी व समूह की सैकड़ो महिलायें शामिल हुई ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.