राजधानी भोपाल में दिनदहाडे महिला की हत्या | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; 

राजधानी भोपाल में दिनदहाडे महिला की हत्या | New India Times​मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शाहपुरा क्षेत्र में दानापानी रोड पर दिनदहाड़े एक महिला की बड़ी बेरहमी से हत्या कर आरोपी मौके से फरार हो गया। 

मिली जानकारी के अनुसार मीरा नगर निवासी बबली उर्फ चांदनी इलाके में घरेलू कामकाज कर अपना जीवनयापन करती थी काम से लौटने के दौरान एक अज्ञात शख्स ने दानापानी रोड स्थित मंदिर के पास रोक कर चाकू से बबली पर ताबड़तोड़ कई वार किए जिस से बबली ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी सफेद रंग की शर्ट पहने हुए था और लोगों ने उसे भागते हुए भी देखा गया था। 

बबली उर्फ चांदनी खण्डवा.की निवासी थी पहले पति से अनबन होने के बाद उसने दूसरी शादी भोपाल निवासी गुड्डू चौहान से की थी। फिल्हाल स्थानीय शाहपुरा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.