हाशिम अंसारी, सीतापुर (यूपी), NIT;
रामपाल पुत्र रामचरन निवासी कानाखेडा थाना मितौली जिला लखीमपुर खीरी ने थाना हरगांव में प्रार्थना पत्र देकर सूचित किया कि उनकी 21 वर्षीय पुत्री निर्मला की शादी बड़ी धूमधाम के साथ एक वर्ष पूर्व थाना हरगांव के अन्तर्गत ग्राम मुद्रासन पुरवा निवासी सर्वेश पुत्र भोलू के साथ हुयी थी। दहेज से सन्तुष्ट न होने के कारण आए दिन सर्वेश मेरी पुत्री के साथ मार पीट किया करता था, वह मेरी पुत्री से आए दिन लगातार सोने की चैन लाने के लिए दबाव बना रहा था, गरीबी के कारण प्रार्थी मांग पूरी करने में असमर्थ रहा। दिनांक 02-05 -2018 को सर्वेश के बड़े भाई अमरिका ने फोन पर सूचना दी कि तुम्हारी पुत्री ने फांसी लगा ली है। सूचना पाकर जब हम लोग रोते-बिलखते पुत्री की ससुराल ग्राम मुद्रासन पुरवा गए तो मेरी पुत्री मरी हुई बेड पर पडी हुई थी।
रामपाल ने पुलिस थाने में तहरीर दी है कि मेरी लड़की निर्मला की पति सर्वेश पुत्र भोलू , ससुर बहू की पुत्री जगन्नाथ, जेठ अमरिका पुत्र भोलू , मेरी पुत्री की सास नाम अज्ञात तथा थाना हरगांव के ग्राम रुकना पुर निवासी दयाराम पुत्र अज्ञात ने पीट-पीटकर हत्या कर दी है।
इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष हरगांव के सरकारी मोबाइल पर संवाददाता ने सम्पर्क किया लेकिन बात नहीं हो पायी है।
मिली जानकारी के अनुसार प्राप्त तहरीर के आधार पर स्थानीय पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत वाद पंजीकृत करके तुरन्त घटना स्थल पर पहुंच कर लाश को कब्जे में लेकर लाश को पोस्ट मार्टम के लिए शव विच्छेदन गृह सीतापुर भिजवाते हुये अपनी विवेचना प्रारम्भ कर दी है। समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
